Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Anupama Spoiler: राही बनेगी दूसरी अनुपमा, आंखों के सामने प्रेम को इस हालत में देखेगी प्रेरणा के संग

3 months ago

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. लेकिन, सबसे बड़ा ट्विस्ट तो होली के मौके पर आने वाला है. मेकर्स ने हाल ही में अनुपमा का नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो को देखने के बाद ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि शो में एक बार फिर से इतिहास दोहराया जाएगा.

अनुपमा की जिंदगी में जो कुछ भी हुआ था, अब वो उसकी बेटी की जिंदगी में होने जा रहा है. दरअसल, शो में अब तक दिखाए जाने वाले ट्रैक में से एक ये भी है कि प्रेरणा को प्रेम से अभी भी प्यार है. जब प्रेरणा के संग प्रेम दिल्ली गया था तब उसने उसके करीब आने की कोशिश की थी.

प्रेरणा और प्रेम पकड़े जाएंगे रंगे हाथ

हालांकि, प्रेम ने प्रेरणा से दूरी बना ली थी और उससे कहा था कि वो सिर्फ राही से ही प्यार करता है. उसके बाद से प्रेम लगातार प्रेरणा को इग्नोर कर रहा था. साथ ही प्रेम ने ये बाद राही या किसी को नहीं बताई थी. लेकिन, परी को शक था कि प्रेम और प्रेरणा के बीच कुछ तो चल रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार होली के दिन प्रेरणा और प्रेम एक-दूसरे के करीब आने वाले हैं. बता दें राही और अनुपमा होली खेल रहे होंगे. उसके बाद अपनी मां से राही पूछेगी कि आपने कहीं प्रेम को देखा. ऐसे में अनुपमा कहती है कि तू रुक मैं खुद अपने जमाई को लेकर आती हूं.

अनुपमा जब प्रेम को ढू़ंढने जाती है तो कुछ और ही देखती है, जिसे देख वो दंग रह जाती है. प्रेम और प्रेरणा एक साथ होते हैं. प्रेम से प्रेरणा कहती है कि मैं चाहती हूं, मुझे सबसे पहले तुम रंग लगाओ. आई लव यू प्रेम. अनुपमा ये सब देख लेती है. उसके बाद उसको वनराज और काव्या की बातें याद आने लगती है.

इतना ही नहीं वो अनुज और माया को भी याद करती है. फिर सोचती है जो मेरे साथ हुआ वो मेरी राही के साथ. तब तक राही वहां आती है और कहती है मम्मी क्या हुआ. उसके बाद वो भी प्रेम और प्रेरणा को एक साथ देख हैरान हो जाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब तमाशा होने वाला है. 

ये भी पढ़ें:-शादी के बाद 'महाभारत' की 'द्रौपदी' ने छोड़ी एक्टिंग, पैसों के लिए पति के आगे मांगनी पड़ती थी भीख, अब हैं पॉलिटिशियन

 

Click here to Read More
Previous Article
‘रामायण’ के राम-सीता से लेकर मंथरा-कैकेयी तक, अब कहां हैं ये दिग्गज कलाकार, जानें इनके बारे में
Next Article
करुणा पांडे से लेकर श्रेनु पारिख तक कैसे मनाते हैं होली का त्योहार? जानें इन टीवी सेलेब्स की कहानी उन्हीं की जुबानी

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment