Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Anupama Spoiler: माही और गौतम की हल्दी में राही करेगी खूब तमाशा, एक और बड़े स्कैम में अनुज की वजह से फंसेगी अनुपमा

6 months ago

रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में इन दिनों गौतम और माही की शादी की ट्रैक दिखाया जा रहा है. शादी की पहली रस्म में अंश खूब तमाशा करने वाला है. शो में देखने को मिला कि मेहंदी की रस्म के दौरान प्रार्थना का पैर मुड़ जाता है. इस दौरान प्रार्थना को गिरने से गौतम बचाता है और अंश को उल्टा-सीधा बोल भड़कने पर मजबूर कर देता है.

अंश जैसे ही गुस्से में गौतम को मारने की कोशिश करता है वसुंधरा उसके पीछे पड़ जाती है.अनुपमा में इसी बीच बड़ा धमाका होने वाला है, जिससे शो की कहानी बदल जाएगी.शो में देखेंगे कि बेइज्जती होने के बाद अंश का दिमाग खराब होने वला है. वो गौतम और माही की शादी से दूरी बनाने वाला है.

प्रेम की लाइफ में हुई दूसरी लड़की की एंट्री

वहीं, गौतम और माही की हल्दी की रस्म में राही का गुस्सा फूटने वाला है. वो बिना देर किए माही और गौतम को हल्दी लगाने से इंकार कर देगी. ऐसे में वसुंधरा खरी-खोटी सुनाने लगेगी.इसी दौरान परिवार के लोगों को पता चलेगा कि प्रेम की जिंदगी में किसी और लड़की की एंट्री हो चुकी है.

दरअसल, प्रार्थना अपने भाई प्रेम के चैट को देख लेगी. वो बिना देर किए परिवार के सामने प्रेम की पोल खोल देगी.वहीं, प्रेम ये छिपाने की कोशिश करेगा कि उससे करोड़ों का नुकसान हुआ है. राही भी उससे दूर होने लगेगी.जल्द ही अनुपमा भी गौतम को एक्सपोज करने का फैसला लेगी.

अनुज के ट्रस्ट से आएगा फोन

अनुपमा को समझ आ जाएगा कि गौतम के दिमाग में कुछ तो खतरनाक चल रहा है और इसी वजह से वो माही संग शादी कर रहा है.माही संग शादी के बाद गौतम अपनी औकात दिखाएगा.गौतम कहता है कि वो अनुपमा के तीनों बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर देगा.इसी बीच अनुज के ट्रस्ट से अनुपमा को फोन आता है. फोन पर बाद कर अनुपमा हैरान रह जाती है. अनुपमा के पास ये फोन तब आता है जब वो अनु की रसोई शुरू करने वाली होती है.

ये भी पढ़ें:-रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

Click here to Read More
Previous Article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के नाजायज बच्चे की मां बनेगी नॉयना? मुन्नी को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजेगी तुलसी
Next Article
दिल खोलकर दान करते हैं देश के ये अमीर, जानें अडानी-अंबानी डोनेशन में कितने आगे?

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment