Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'अनुपमा' की लाडली राही को रियल लाइफ में मिला प्रेम, 25 जनवरी को होगी सगाई, जानें कौन हैं दूल्हे राजा

5 months ago

'अनुपमा' में राही की भूमिका निभाने वाली अद्रिजा रॉय जल्द ही सगाई करने जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपने फार्महाउस पर 25 जनवरी को इंगेजमेंट करेंगी.अद्रिजा के होने वाले मंगेतर का नाम विग्नेश अय्यर है.ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अद्रिजा ने बताया कि उनकी और विग्नेश की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी.

एक्ट्रेस ने कहा,'हम पहली बार पिछले साल मई में एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे. हमें पहली नजर में ही एक-दूसरे की पर्सनैलिटी पसंद आ गई थी. फिर विग्नेश ने पहले चहल कदमी की और मुझे अच्छे से जानने में इंट्रेस्ट लिया. कुछ समय तक हमने इंस्टाग्राम पर ही बातचीत की और फिर प्रॉपर मीटिंग प्लान की.'

अद्रिजा ने विग्नेश को बताया सोलमेट

अद्रिजा ने आगे बात करते हुए कहा,'हम दोनों बहुत सॉफ्ट और डाउन टू अर्थ हैं. मैं हमेशा से किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो हमारी इंडस्ट्री का न हो. विग्नेश वैसे ही हैं जैसा जीवन साथी मुझे चाहिए था. हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं.'अद्रिजा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने तीन दिनों का ऑफ लिया है. उनकी टीम ने एडवांस में ही उनसे सीन्स शूट कर लिए हैं ताकि उनके जाने पर भी काम ना रुके.उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने पूरी टीम को अपनी इंगेटमेंट में बुलाया है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

शादी के सवाल पर अद्रिजा ने कहा,'हम इस साल शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं. वह साउथ इंडयन (तमिल) हैं और मैं बंगाली हूं इसलिए हमारी संस्कृति पूरी तरह से अलग है. मेरा सपना है कि मैं साउथ इंडियन और बंगानी दोनों रीति-रिवाजों से शादी करूं.इसके लिए सही समय और प्लानिंग की जरूरत है इसलिए हम अगले दो सालों में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं.'

बता दें अद्रिजा की सगाई की खबर सुन उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और जमकर बधाईयां दे रहे हैं. मालूम हो अनुपमा में अद्रिजा रॉय को शिवम खजुरिया के अपोजिट देखा जाता है. दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है.

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी का कर्ज उतारेगी मुन्नी, परी की जिंदगी में होगी पहले पति अजय की वापसी

Click here to Read More
Previous Article
आमिर खान की बेटी ईरा को बॉडीशेम करने वालों पर भड़के आभिनव शुक्ला, बोले- 'ना ड्रामा, ना शो-ऑफ...'
Next Article
'मैंने कभी नकाब पहनकर..' रिएलिटी शो 'द 50' में एंट्री से पहले करण पटेल ने आखिर क्यों कह दी ऐसी बात

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment