Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अमृतसर पहुंचे सनी देओल, गोल्डन टेंपल में माथा टेका:एक्टर बोले- ज्ञानी दी चाय पी रहे, चटनी नाल समोसे दा स्वाद चला जांदा; शूटिंग की

9 months ago

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज सुबह-सुबह पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे करण देओल और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। माथा टेकने के बाद सनी देओल ने शहर की मशहूर ज्ञानी दी चाय पी और समोसे खाए। इस दौरान उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- ज्ञानी, ज्ञानी की चाय पी रहा। वहीं उन्होंने चटनी के लिए मना करते हुए कहा कि बस चाय और समोसे ही काफी हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर दिल खुश हो गया। ज्ञानी की चाय तो बस, वाहेगुरु की मेहर है। फिल्म की शूटिंग करके मुंबई लौटे सनी देओल सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अमृतसर में फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग कर रहे थे। आज ही वह शूटिंग खत्म करके मुंबई के लिए रवाना हुए। फिल्म लाहौर 1947 असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिने लाहौर नईं देख्या, ओ जम्या ई नईं' पर आधारित है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बना है। प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी आएंगे नजर फिल्म को बनाने वाले आमिर खान हैं और इसे निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी दिखाई देंगे। अमृतसर में फिल्म की शूटिंग खालसा कॉलेज, खासा और अटारी रेलवे स्टेशन पर की गई है। इस दौरान कई फैंस ने गोल्डन टेंपल और खालसा कॉलेज के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की। अब सनी देओल के बारे में पढ़िए.... -------------- ये खबर भी पढ़ें... जाट मूवी से विवादित सीन हटाया:जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद फैसला, इसमें सनी देओल-रणदीप हुड्‌डा भी आरोपी पंजाब में जाट फिल्म के चर्च सीन पर विवाद हो गया था। इसके बाद चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जालंधर में FIR के बाद ये फैसला लिया गया। ईसाई समुदाय के अल्टीमेटम के बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
'सोल्जर’ के 25 साल बाद प्रीति-बॉबी देओल का रीयूनियन:मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में गले मिलते आए नजर, एक्टर की पत्नी भी रहीं मौजूद
Next Article
सलमान खान- अरिजीत सिंह के बीच हुई सुलह:एक्टर ने मानी गलती, कहा- मेरी तरफ से गलतफहमी हुई, जल्द करेंगे साथ काम; मंच पर हुआ था झगड़ा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment