Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अमिताभ के साथ ‘झुंड’ में नजर आए एक्टर की हत्या:दोस्त ने तारों से बांधकर गला रेता, चेहरा पत्थर से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

9 months ago

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ में नजर आए एक्टर प्रियांशु ठाकुर उर्फ बाबू रवि सिंह छेत्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। नागपुर के ओमसाई नगर में प्रियांशु और उनके दोस्त ध्रुव लाल बहादुर साहू शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो झगड़े में बदल गई। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने प्रियांशु को तारों से बांधा, धारदार हथियार से गला रेता और चेहरा पत्थर से कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रियांशु को अर्धनग्न हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 21 साल के प्रियांशु ने 2022 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘झुंड’ में काम किया था और इसी फिल्म से उन्हें पहचान मिली थी। फिल्म 'झुंड' का डायरेक्शन नागराज मंजुले ने किया था। यह फिल्म एक बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। फिल्म में स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन को दिखाया गया था। फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। अभियुक्त और मृतक के खिलाफ पहले से दर्ज थे मामले पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के खिलाफ चोरी, घर में तोड़-फोड़ और हमला जैसे कुल 15 मामले पहले से दर्ज थे। जबकि आरोपी ध्रुव के खिलाफ पहले से ही 5 मामले दर्ज थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे का असली कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। 4 जुलाई 2021 को ध्रुव को रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, नवंबर 2022 में प्रियांशु को चोरी के आरोप में नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Click here to Read More
Previous Article
सैफ पर हमले के दौरान जेह को लगा था चाकू:एक्टर ने बताया- घटना के दौरान छोटे बेटे को भी चोट लगी थी
Next Article
जवंदा के निधन पर CM बोले-चमकता सितारा चला गया:गुरदास मान बोले- दर्द बयां नहीं कर सकता, हरभजन ने लिखा- वीरे तू बहुत जल्द चला गया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment