Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी जल्द कर सकती हैं शादी:9 साल में गाना शुरू किया, UNICEF गुडविल एम्बेसडर बनीं, अमेरिकन आइडल में जज रहीं

7 months ago

अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर कैटी पेरी आजकल अपनी रोमांटिक फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त वो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को डेट कर रही हैं​​​ और ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही उनसे शादी करेंगी ऐसी चर्चा है। ट्रुडो के साथ कई फोटो में नजर आने के बाद से कैटी चर्चा में बनी हुई हैं। ट्रूडो ने साल 2023 में अपनी पत्नी सोफी से 18 साल पुरानी शादी खत्म कर ली थी। वहीं, कैटी पेरी का इसी साल एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ ब्रेकअप हुआ था। पेरी के ब्रेकअप के कुछ दिन बाद से ही उनकी ट्रूडो के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं। 9 साल की उम्र में गाना शुरू किया कैटी को पहले सिर्फ धार्मिक संगीत सुनने की इजाजत थी। पॉप संगीत की जानकारी उन्हें अपने दोस्तों के जरिए मिली। उनके दोस्त उन्हें मशहूर गानों की सीडी दिया करते थे। बस, यहीं से कैटी में पॉप सिंगर बनने की चाहत पैदा हुई। केवल 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता को मना लिया और संगीत सीखना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने चर्च में भी गाना गाया। गिटार मिलने के बाद कैटी ने अपने लिखे गाने पब्लिकली गाना शुरू कर दिए। इसी दौरान उन्होंने डांस भी सीखा। संगीत में अपना करियर बनाने की सोच के साथ उन्होंने ‘म्यूजिक एकेडमी ऑफ द वेस्ट’ जॉइन कर ली। यहां उन्होंने इटैलियन ओपेरा सीखा पर उनकी आवाज बिल्कुल अलग थी। म्यूजिक सिटी नैशविल आकर गिटार सीखा जब रॉक आर्टिस्ट स्टीव थॉमस और जेनिफर ने ये नोटिस किया तो वे उन्हें टेनेसी की राजधानी नैशविल ले गए। इसे म्यूजिक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां कैटी ने अपने लेखन और गाने में सुधार किया। साथ ही गिटार बजाना भी सीखा। 2001 में पहला एल्बम रिलीज हुआ यहां उन्होंने डेमो टेप्स रिकॉर्ड करने भी शुरू कर दिए थे। 2001 में उनका पहला धार्मिक एल्बम ‘कैटी हडसन’ रिलीज हुआ। हालांकि, एल्बम कैटी को उस मुकाम तक नहीं पहुंचा सका, जिसकी वे हकदार थीं। जब उनके धार्मिक गाने नहीं चले तो उन्होंने पॉपुलर संगीत की तरफ ध्यान दिया। इसी बीच उन्होंने कुछ गाने भी रिकॉर्ड किए पर वे गाने और एल्बम कभी रिलीज नहीं हो पाए। साल 2005 में कैटी ने एक फिल्म के लिए गाना गाया। ‘ओल्ड हैबिट्स डाय हार्ड’ और ‘गुड बाय फॉर नाउ’ जैसे गाने भी गाए जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिली पर वह सफलता नहीं मिली थी, जिसके उन्होंने सपने देखे थे। ‘आइ किस्ड ए गर्ल’ गाने से मिला ब्रेकथ्रू जीवन को बदलने वाला पल 2007 में आया जब उन्होंने कैपिटल रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसी म्यूजिक रिकॉर्ड के साथ उनका पहला गाना ‘आइ किस्ड ए गर्ल’ 2008 में आया। इसी गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। गाना बिलबोर्ड टॉप 100 में नंबर एक पर पहुंचा। 2008 में ही कैटी ने अपना दूसरा एल्बम ‘वन ऑफ द बॉयज’ लॉन्च किया। इसकी करीब 17 लाख कॉपी बिकीं। अब कैटी पेरी म्यूजिक सेंसेशन बन गई थीं। संगीत में सफल होने के बाद वे टीवी पर एक्स फैक्टर शो में भी बतौर गेस्ट जज नजर आईं। माइकल जैक्सन के रिकॉर्ड की बराबरी की पॉप आइकॉन माइकल जैक्सन के साथ-साथ इनके नाम भी एक रिकॉर्ड है। इनके एक ही एल्बम के 5 गानों ने बिलबोर्ड के टॉप सांग में अपनी जगह बनाई थी। बिलबोर्ड एक अमरीकी मैगजीन है, जो टॉप हॉलीवुड गानों की लिस्ट निकालती है। ये गानों के पॉपुलैरिटी का एक स्थापित मानक है। राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाज से की थी पहली शादी कैटी ने 23 अक्टूबर, 2010 को राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से रसेल ब्रांड से शादी की। फिर 30 दिसंबर, 2011 को रसेल ब्रांड ने ऐलान किया कि वे शादी के महज 14 महीने बाद तलाक ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम को डेट किया। साल 2018 में उन्होंने सगाई कर ली। दोनों की एक बेटी डेजी डव भी है। हालांकि, ये कपल भी 10 साल साथ रहने के बाद जुलाई 2025 में अलग हो गया। UNICEF गुडविल एम्बेसडर रहीं कैटी साल 2013 में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष यानी UNICEF गुडविल एम्बेसडर बनीं। इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे कमजोर बच्चों और किशोरों के जीवन में सुधार लाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और समर्थन जुटाना है। इस दौरान उन्होंने मैडागास्कर और वियतनाम जैसे देशों में बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर फोकस किया। कैटी 14 अप्रैल, 2025 को जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन रॉकेट से अंतरिक्ष में गई थीं। उनके साथ-साथ पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। मिशन के दौरान कैटी ने लुई आर्मस्ट्रॉन्ग का व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड गाना गाया। रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। डार्क हॉर्स गाने से हिस्ट्री क्रिएट किया कैटी पेरी के हिट गानों में Roar, Firework, Dark Horse और Teenage Dream शामिल हैं। 'Dark Horse' ने इतिहास रचते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 मिलियन से अधिक यूनिट्स की बिक्री की, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली महिला कलाकार बनीं। --------------- ये खबर भी पढ़ें... अनंत गोयनका होंगे FICCI के नए अध्यक्ष: अमेरिका में पले-बढ़े, CEAT Ltd. से करियर शुरू किया, RPG ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी FICCI ने अनंत गोयनका को साल 2025–26 के लिए अपना प्रेसिडेंट बनाया है। श्रीनगर में 14 अक्टूबर को हुई नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग में इस नियुक्त की घोषणा हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
इब्राहिम अली खान ने माना नादानियां थीं बुरी फिल्म:कहा- मुझे लगातार ट्रोल किया गया, कहा गया कि मैं नहीं कर पाऊंगा, मैने बहुत बुरा महसूस किया
Next Article
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:तेजस्वी प्रकाश ने किया जमकर डांस, नर्गिस फाखरी भी हुईं शामिल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment