Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अमाल मलिक के तनिष्क बागची पर गंभीर आरोप:कहा- लड़की से शादी का वादा कर अब्यूज किया, सीधे कोर्ट में मिलेंगे; जानिए क्या है पूरा विवाद

1 week ago

सैयारा सॉन्ग कंट्रोवर्सी के चलते सिंगर-कंपोजर तनिष्क बागची और अमाल मलिक के बीच सोशल मीडिया पर विवाद जारी है। अब अमाल ने तनिष्क पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। अमाल ने दावा किया है कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया है कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं। अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा है, ‘तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी।’ आगे अमाल ने लिखा है, ‘और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे अप्रत्यक्ष धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 2025 की फिल्म सैयारा के सुपरहिट होने के बाद सिंगर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए 8 लिखे मिले थे। गाना हिट रहा, लेकिन उन्हें इसकी रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा कि सभी भुगतान कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी। तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं। इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा। शुक्रवार को अमाल ने कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की हैं। कौन हैं तनिष्क बागची? विवादों में रहे हैं अमाल मलिक अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उनके पिता डब्बू मलिक और भाई अरमान मलिक की सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया और कई हिट गाने दिए। अमाल मलिक के पॉपुलर गाने कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अंकल अन्नू मलिक पर कई विवादित बयान दिए थे।
Click here to Read More
Previous Article
शाहरुख खान लंदन में मना रहे हैं वेकेशन:चेहरा छिपाए गौरी, आर्यन-अबराम के साथ टहलते दिखे; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप्पी के बीच वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट
Next Article
सलमान खान की देर रात क्रिप्टिक पोस्ट:शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा, सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया; स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया था सपोर्ट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment