Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अल्मोड़ा पहुंचीं उर्वशी रौतेला, जागेश्वर धाम में टेका माथा:पुजारी से कलाई पर बंधवाया रक्षा धागा, सिगौड़ी-बाल मिठाई के डब्बे खरीदे

7 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस और उत्तराखंड में जन्मीं उर्वशी रौतेला आज सुबह अल्मोड़ा में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। सुबह करीब 6:30 बजे एक्ट्रेस मंदिर परिसर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर समूह की परिक्रमा की और पूजा-अर्चना में भाग लिया। पंडित हरीश भट्ट ने पूजा के बाद उन्हें रक्षा धागा भी बांधा। उनके आगमन की सूचना फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग गई। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मंदिर में पहुंचीं उर्वशी की PHOTOS देखें.... मंदिर में करीब एक घंटा रुकीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम में करीब एक घंटा पूजा-पाठ में बिताया। उन्होंने मंदिर समूह के सभी प्रमुख शिवलिंगों के दर्शन किए और शांति-सुख की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने पुजारियों से मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने फेमस पहाड़ी मिठाई सिंगोड़ी और बाल मिठाई का स्वाद भी चखा। छात्र जीवन में भी कई बार आ चुकी हैं जागेश्वर धाम गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है। अल्मोड़ा जिले में पढ़ाई के दौरान वह कई बार जागेश्वर धाम आकर पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। स्थानीय पुजारी बताते हैं कि अभिनेत्री भगवान शिव में गहरी श्रद्धा रखती हैं और हर बार यहां आकर रुद्राभिषेक अवश्य करती हैं। जागेश्वर धाम- 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माने जाने वाला तीर्थ जागेश्वर धाम उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है और इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां 124 प्राचीन मंदिरों का समूह है जो देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित है। कहा जाता है कि इस धाम की यात्रा से मन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
Click here to Read More
Previous Article
Mozilla और Chrome यूज़र्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट! तुरंत करें ये सेटिंग वरना हैकर्स उड़ाएंगे आपका सारा डेटा
Next Article
बिना अनुमति चिरंजीवी की तस्वीरें-वीडियो इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी:हैदराबाद कोर्ट ने एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जारी किया आदेश

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment