Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अल्लू अर्जुन ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की:बोले- फिल्म हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी, रणवीर सिंह-आर माधवन की परफॉर्मेंस को सराहा

3 months ago

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।’ आर माधवन ने आभार जताया वहीं, अल्लू अर्जुन को धन्यवाद देते हुए आर माधवन ने ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, ‘मैं बेहद विनम्र, भावुक और बहुत ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूं। आपकी तरफ से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरे प्यारे भाई।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘मैंने आपकी सभी फिल्में आपकी काबिलियत के प्रति गहरे सम्मान और हैरानी के साथ देखी हैं और यह जानकर बहुत शानदार महसूस हो रहा है कि यह भावना दोनों तरफ से है। भगवान आपका भला करे। मेरे करियर और जिंदगी के इस अहम मोड़ पर यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बेहद खास है।’ बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। कमल जैन ने भी फिल्म की तारीफ की प्रोड्यूसर कमल जैन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को पूरी तरह इंगेज करती है और तयशुदा पैटर्न को तोड़ती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कोई फिल्म शोर से अलग निकलकर गहरा सांस्कृतिक असर छोड़ती है। ‘दीवार’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘विक्की डोनर’, ‘एमएस धोनी’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों ने ऐसा ही प्रभाव डाला था। धुरंधर भी उसी लीग की फिल्म है, लेकिन आज के डिजिटल दौर में इसका इम्पैक्ट और ज्यादा बड़ा हो गया है। क्रिएटर्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मेकर्स की क्लैरिटी और कन्विक्शन है। आदित्य की शार्प राइटिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस कहानी को गहराई देती है। वहीं ज्योति देशपांडे की मजबूत बिजनेस समझ और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी ने इसे सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े मार्केटिंग फेनोमेनन में बदल दिया है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,307 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।
Click here to Read More
Previous Article
'आदित्य धर ने कई बातें छुपाकर रखीं':धुरंधर 2 एक्टर दानिश इकबाल बोले- दो महीने पहले तक नहीं पता था कि मैं ही ‘बड़े साहब’ हूं
Next Article
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा नाबालिग:परिजन को लेकर भोपाल पहुंचे; कहा- पंक्चर बनाने वाले के खाते की जांच हो, PFI कनेक्शन निकलेगा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment