Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें

1 week ago

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले हो चुका है और इसके विनर सामने आ चुके है. टीवी एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर इस सीजन के विनर बन चुके हैं. दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकार है और कई सालों से काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपने शोज और अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इसी बीच आइए जानते हैं कि दोनों में सबसे ज्यादा अमीर कौन हैं?

अली गोनी का करियर 

अली गोनी ने साल 2012 में 'एमटीवी स्पिट्सविला सीजन 5' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2013 में स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से पहचान मिली. हालांकि 2020 में 'बिग बॉस 14' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना, जिसमें उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी.

उन्होंने 'ये है मोहब्बतें', 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान', 'ये वादा रहा', 'नागिन 3' और 'दिल ही तो है' जैसे सीरियल्स में काम किया हैं. इतना ही नहीं, वो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9', 'नच बलिए 9', 'बिग बॉस 14', 'लाफ्टर शेफ्स' के तीनों सीजन में नजर आ चुके हैं. फिलहाल वो अमेजन प्राइम वीडियो की रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

जन्नत जुबैर का करियर 

वहीं 2001 में जन्मी जन्नत ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' से चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम शुरू किया था. इसके बाद वो 'दिल मिल गए' और 'काशी- अब ना रहे कोरा कागज तेरा' में नजर आईं. हालांकि उन्हें असली पहचान 2011 के 'फुलवा' सीरियल से मिली और उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.

इसके अलावा वो 'भारत के वीर पुत्र: महाराणा प्रताप', 'तू आशिकी', 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ चुकी हैं. वहीं वो बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ग्लोरी' में भी काम कर चुकी हैं.

अली और जन्नत की नेटवर्थ  

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्नत के पास 250 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 51.6 मिलियन लोग फॉलो करते है और हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी मोटी कमाई होती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक एपिसोड का 18 लाख रुपये चार्ज करती हैं. 

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अली गोनी ने नेटवर्थ 15 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही हैं. ब्रांड्स, शोज और सोशल मीडिया से भी उनकी शानदार कमाई होती हैं.

ये भी पढ़ें: जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

Click here to Read More
Previous Article
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
Next Article
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment