Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अंकिता लोखंडे समेत कई टीवी सेलेब्स ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड्स कभी नहीं मरते'

6 months ago

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह बॉलीवुड के जांबाज एक्शन हीरो थे. इसके अलावा, वह रोमांटिक अंदाज और सरल व्यक्तित्व के कारण लोगों के दिलों पर राज करते थे. उनके निधन की खबर पर टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की और धर्मेंद्र के प्रति सम्मान जताया. अली गोनी से लेकर अंकिता लोखंडे तक सभी ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 

अली गोनी का इमोशनल पोस्ट 
टीवी के मशहूर अभिनेता अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि आज राष्ट्र ने अपनी बचपन की एक कड़ी खो दी है. धर्मेंद्र जी, आपकी मौजूदगी हमेशा घर जैसा महसूस कराती थी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

करण कुंद्रा ने भी दी श्रद्धांजलि 
वहीं, करण कुंद्रा ने श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में कहा, 'किस्मत वाला हूं कि आपके पैर छूकर आपका आशीर्वाद ले पाया इस जन्म में. ओम शांति, धर्मजी. लेजेंड्स मरते नहीं हैं.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अर्जुन बिजलानी 
राइज एंड फॉल के विजेता अर्जुन बिजलानी ने गहरे भावों को व्यक्त करते हुए लिखा, 'धर्मेंद्र जी, जब भी मैंने आपसे मुलाकात की, वह मेरे लिए एक जादुई पल बन गया. अपने बचपन के आइकॉन से मिलना मेरे लिए सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि सपने जैसा था. आपने 'शोले' ही नहीं, इतने सारे हीरोज और आइकॉनिक रोल दिए, जो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए.'

उन्होंने आगे लिखा, '300 से ज्यादा फिल्मों का करियर साबित करता है कि आप सिर्फ अभिनेता नहीं, मैं कहूं तो एक लीजेंड थे. आप नहीं रहे, इस पर विश्वास करना कठिन है. मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे आपसे मिलने का मौका मिला. आपके परिवार को मेरी गहरी संवेदना. ओम शांति.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Bijlani 🧿 (@arjunbijlani)

अंकिता लोखंडे ने जाहिर किया दुख 
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी पोस्ट किया और लिखा, 'रेस्ट इन पीस, धर्मेंद्र जी. लेजेंड्स लोग सचमुच कभी नहीं जाते. आपका अपनापन, आपका चार्म और आपकी आइकॉनिक विरासत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी. आपके परिवार और आपके प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande jain (@lokhandeankita)

धर्मेंद्र की लेगसी को किया याद 
टीवी के लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने लिखा, 'एक युग का अंत. धरम सर, हम आपको हर दिन याद करेंगे. आपने जो अपनापन हम पर बरसाया, हम उसे याद करेंगे. आपने हमेशा बहुत प्यार दिया, सभी यादों के लिए धन्यवाद. ओम शांति.'

Click here to Read More
Previous Article
‘हैप्पी बर्थडे किंग’, 35 साल के हुए प्रिंस नरूला, वाइफ युविका ने लुटाया प्यार, कपल की कोजी तस्वीरें हुईं वायरल
Next Article
Bigg Boss 19:तान्या मित्तल करती हैं 'एडल्ट टॉय' का बिजनेस? मैनेजर ने खुद सामने से आकर कही ये बात!

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment