Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अक्षय कुमार ने बताया चंकी पांडे हैं एक्टिंग मेंटर, 'आखिरी पास्ता' बोले- गुरु दक्षिणा भी नहीं दी

3 months ago

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं. अपकमिंग एपसोड में अक्षय कुमार अपने एक्टिंग मेंटर को लेकर बात की. अक्षय ने शो में बताया कि वो चंकी पांडे को अपना पहला एक्टिंग मेंटर मानते हैं. अक्षय कुमार का ये बयान सुनकर सब हैरान रह गए.

चंकी पांडे हैं अक्षय कुमार के एक्टिंग गुरु

अक्षय ने अपनी एक्टिंग के शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए कहा- चंकी पांडे मेरे टीचर हैं. अक्षय ने आगे बताया कि ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में वो एक्टिंग क्लासेस ज्वॉइन करते थे जहां सीनियर एक्टर्स न्यूकमर्स को सिखाते थे. उन्होंने बताया, 'हम अमिताभ बच्चन के सीन परफॉर्म करते थे और चंकी सर हमारे सीनियर थे.'

इस पर चंकी पांडे ने कहा, 'एक्टिंग भी मैंने सिखाई, डांस भी मैंने सिखाया और आजतक गुरु दक्षिणा भी नहीं मिली.' इस दौरान एक्टर गुलशन ग्रोवर भी साथ थे. फिर गुलशन ग्रोवर ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने मस्ती करते हुए कहा, 'मुझे अक्षय कुमार पर गर्व है. वो चंकी की सिखाई गई बातें भूल गए और फिर भी इतने शानदार एक्टर बन गए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sonytvofficial

अक्षय कुमार और चंकी पांडे की इक्वेशन की बात करें तो उन्होंने सुपरहिट फिल्म हाउसफुल में काम किया है. इस फिल्म में चंकी पांडे ने आखिरी पास्ता का रोल निभाया था. चंकी के इस रोल को बहुत पसंद किया गया था. 

अक्षय कुमार की टीवी जर्नी

अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून के जरिए टीवी की दुनिया में कमबैक किया है. इससे पहले वो स्टंट बेस्ड शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी होस्ट कर चुके हैं. उन्होंने 2008 से 2011 तक शो को होस्ट किया था. इसके बाद उन्होंने मास्टर शेफ इंडिया को जज किया था. ये शो 2010 में आया था. व्हील ऑफ फॉर्च्यून की बात करें तो ये शो 27 जनवरी से शुरू हुआ है. ये अमेरिकन टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर बेस्ड है.

 

Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान की हीरोइन के सादगीभरे अंदाज ने फैंस का जीता दिल, चित्रांगदा सिंह का एयरपोर्ट लुक वायरल
Next Article
परेश रावल की वजह से हेरा फेरी 3 में हो रही देरी? एक्टर बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं, अक्षय-मेकर्स के बीच टेक्निकल ईश्यू हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment