Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' ने कमाए 59.40 करोड़:27.60 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया; फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स की स्टार कास्ट

5 days ago

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 27.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त देखी गई और इसने 31.80 करोड़ रुपए कमाए। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.40 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रविवार के कलेक्शन के बाद यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर और बेहतर आंकड़े छू सकती है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'वेलकम टू द जंगल' साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' और 2015 में आई 'वेलकम बैक' की अगली कड़ी है। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दिवंगत लेखक नीरज वोरा की ओरिजिनल स्टोरी पर आधारित है। हालांकि, पिछली फिल्मों के मुकाबले इस बार बजट को काफी बड़ा रखा गया है। फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। 30 से ज्यादा एक्टर्स की बड़ी स्टार कास्ट अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आएंगे। फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज ने सीता फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है। इसका प्रोडक्शन बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टैक्स चोरी के लिए एक फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाता है, लेकिन बाद में पूरी टीम अनजाने में एक असली मिशन में फंस जाती है। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यूः वेलकम टू द जंगल:लॉजिक छुट्टी पर, लेकिन हंसी का ओवरडोज, सालों बाद रवीना-अक्षय की जोड़ी ने जीता दिल 2 घंटे 44 मिनट 'वेलकम टू द जंगल' का मकसद सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन करना है और फिल्म शुरुआत से ही यह बात साफ कर देती है, यहां लॉजिक भी छुट्टी पर है और हंसी ड्यूटी पर। करीब तीन दर्जन कलाकारों से सजी यह कॉमेडी हर कुछ मिनट बाद नया किरदार, कॉमेडी और बवाल लेकर आती है। पूरी खबर पढ़ें
Click here to Read More
Previous Article
थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे शरवरी और वेदांग रैना:'मैं वापस आऊंगा' पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- दर्शकों ने फिल्म को अपनाया
Next Article
तालियों से नहीं, विश्वसनीयता से तय होती है आपकी कीमत:जो अपनी भूल मानने को तैयार नहीं, वह सच तक नहीं पहुंच सकता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment