Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'अंकल ने लो एंगल से मेरे वीडियो बनाए', मौनी रॉय के साथ हरियाणा ईवेंट में हुई बदसलूकी

4 months ago

बॉलीवुड सेलेब्स अपने काम के चलते कई ईवेंट्स में शामिल होने पहुंचते हैं. इस दौरान उन्हें कई चीजों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हुआ है. जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी है. मौनी लहाल ही में एक ईवेंट में शामिल हुईं जहां उनके साथ कुछ बुजुर्ग लोगों ने बदसलूकी की, जिसके बाद मौनी चुप नहीं रह पाईं और सोशल मीडिया पर सारा वाक्या सुनाया.

मौनी के साथ हुई छेड़छाड़
मौनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक की स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने बताा कि वो हरियाणा में एक ईवेंट के लिए पहुंची थीं. जहां पर कुछ उम्रदराज पुरुषों ने एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की, उन्हें गलत तरीके से छुआ और मना करने पर गाली गलौज करने लगे. मौनी ने लिखा, 'कुछ दिन पहले करनाल में एक ईवेंट था और मैं गेस्ट्स के बर्ताव से बहुत दुखी हूं, खासकर उन दो अंकल लोगों से जो दादा-दादी की उम्र के थे. ईवेंट शुरू होते ही जब मैं स्टेज की ओर बढ़ी तो अंकल और परिवार के सभी मर्दों ने फोटोज खींचने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया. जब मैंने कहा- सर, प्लीज अपना हाथ हटा लें, तो उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आया'.

अश्लील इशारे और भद्द् कमेंट्स
आगे मौनी ने बताया कि स्टोज पर पहुंचने के बाद तो मामला और बिगड़ गया. एक्ट्रेस ने लिखा, 'स्टेड पर तो और भी दिलचस्प बात हुई. दो अंकल ठीक मेरे सामने खड़े होकर भद्दे कमेंट कर रहे थे, मुझे अश्लील इशारे कर रहे थे और गालियां दे रहे थे. मुझे ये महसूस हुआ और मैंने पहले तो इज्जत से उन्हें ऐसा न करने का इशारा किया, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया. तभी परफॉर्मेंस के बीच मैं मंच से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की. इसके बाद भी वो लोग नहीं रुके और ना ही किसी परिवार वाले या आयोजकों ने उन्हें आगे से हटाया'.

मौनी की चिंता
हालांकि एक्ट्रेस ने अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया और उसे पूरा किया, लेकिन ये बेहद चिंताजनक स्थिति थी. इसके अलावा मौनी ने इंडस्ट्री में आने वाली अन्य नई लड़ियों के लिए भी चिंता जाहिर की. एक्ट्रेस ने स्टोरी के जरिए कहा कि जब उनके जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस को ये स झेलना पड़ रहा है, तो ये बात कल्पना से परे है कि नई लड़कियों को क्या- क्या झेलना पड़ता होगा. आखिर में मौनी ने बताया कि इस हादसे से वो अपमानित महसूस कर रही हैं और सदमे में हैं साथ ही उन्होंने इस असहनीय व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है.

'लो एंगल से बनाई वीडियो'
इतना ही नहीं मौनी ने इस पोस्ट में ये भी कहा कि कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करके ही रोजी- रोटी कमाता है. यदि इन लोगों की बेटियों या बहनों के साथ ऐसा व्यवहार होता तो ये क्या करते. इतना ही नहीं मौनी ने ये भी बताया कि स्टोज काफी ऊपर था और वो लोग लो एंगल से मौनी की वीडियो बना रहे थे. ये बात बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'स्टेज काफी ऊंचाई पर था और ये अंकल लो एंगल से वीडियो बना रहे थे. जब किसी ने उन्हें रोकने के लिए कहा तो उन्होंने गालियां दीं. मुझे अपने देश, अपने लोगों, अपनी परंपराओं से प्यार है, लेकिन ये सब? कितनी बेशर्मी! मर्द होने का घमंड! मैं कभी भी अपने साथ होने वाली किसी भी निगेटिव बात को पोस्ट नहीं करती. लेकिन इन सबके लिए मेरे पास शब्द नहीं है. इस व्यवहार के लिए मेरे पास कोई शब्द या गाली नहीं है जो इसे सही ठहरा सके. हम कलाकार इन कार्यक्रमों में दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने और उनकी खुशी में चार चांद लगाने जाते हैं. हम उनके मेहमान हैं और वो हमें इस तरह परेशान करते हैं. छी!'

Click here to Read More
Previous Article
कुमार सानू को 50 करोड़ के मानहानि मामले में हाईकोर्ट से मिली राहत, पत्नी को दी गई सख्त चेतावनी
Next Article
Bollywood News: देशभक्ति से भरा सलमान खान का अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज़

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment