Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऐश्वर्या ने बिग बी को खास अंदाज में किया विश:सेल्फी पोस्ट कर लिखा-हैप्पी बर्थडे डियर पा-दादाजी; फोटो में दादू संग चहकती दिखीं आराध्या

10 months ago

11 अक्टूबर को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए। इस मौके पर बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है। ऐश ने ससुर अमिताभ और बेटी आराध्या की एक सेल्फी पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है। ऐश्वर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डियर पा- दादाजी। भगवान अपना प्यार और आशीर्वाद आप पर बनाए रखे।' अमिताभ के लिए बहू ऐश्वर्या की तरफ से पोस्ट देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस सवाल भी उठा रहे हैं। दरअसल, आराध्या और बिग बी की ये फोटो काफी पुरानी है। इस बात से यूजर कयास लगा रहे हैं कि परिवार आपस में एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नहीं है, तभी इनके पास हाल-फिलहाल की कोई फोटो नहीं है। और ऐसा श्वेता बच्चन की वजह से है। दूसरी तरफ कई यूजर्स ऐश्वर्या को ये कहते हुए कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें पोस्ट करने की जरूरत नहीं क्योंकि अमिताभ बच्चन उन्हें फॉलो तक नहीं करते। वो अपने बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक के अलावा कई सेलेब्स को फॉलो करते हैं और ऐश्वर्या को फॉलो तक नहीं करते। न ही वो आराध्या के जन्मदिन पर पोस्ट के जरिए विश करते। बता दें कि बच्चन फैमिली के लिए 11 अक्टूबर का दिन स्पेशल रहा। अभिषेक ने कल अपने करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। इंडस्ट्री में 25 साल लंबे करियर में अभिषेक को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख, काजोल और करण जौहर मिले गले:सम्मानित होने के बाद काजोल ने अपने 7वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए जताया अभार
Next Article
बाबिल खान की सोशल मीडिया पर वापसी:डिप्रेशन का दर्द बयां कर लिखा- डर ने मुझे गहरे घाव दिए, मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //