Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऐश्वर्या-अभिषेक पर पाकिस्तानी मौलवी की भद्दी टिप्पणी:कहा- मियां-बीवी में अलगाव है, अलग हुए तो वो मुझे निकाह का पैगाम भेजेंगी, नाम आएशा राय करेंगे

11 months ago

8

0

पाकिस्तानी के मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी ने हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पर अभद्र टिप्पणी की है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि अगर ऐश्वर्या-अभिषेक अलग होते हैं, तो एक्ट्रेस खुद उन्हें निकाह का पैगाम भेजेंगी। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा है, 'सुना है कि मियां-बीवी के बीच इस वक्त अलहदगी (अलगाव) की सूरत बन रही है। अगर उनकी अलहदगी हो जाती है, अल्लाह करे न हो, मैं तो घर आबाद करने वाला हूं, अगर हो जाती है, तो इंशाअल्लाह उनकी तरफ से भी मुफ्ती साहब के लिए पैगाम-ए-निकाह आ जाएगा।' पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया, 'आप राजी होंगे उनके लिए'। तो जवाब में मुफ्ती ने कहा, 'बिल्कुल, मैं क्यों न राजी होऊं।' जब आगे उनसे पूछा गया कि आप गैर मुस्लिम से कैसे निकाह कर सकते हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा, 'ये जो हमारी राखी सावंत हैं, अब इसका नाम फातिमा है, मैं उसको कहता रहता हूं कि जब मेरा वुजू होगा, तो मैं तुम्हारा नाम फातिमा पुकारूंगा।' जब उनसे सवाल किया गया कि आप ऐश्वर्या का धर्म बदलवाएंगे, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, ऐश्वर्या राय का नाम आयशा राय लिखेंगे, मजा आ जाएगा।' बता दें कि ये पॉडकास्ट करीब 13 दिन पहले पाकिस्तान के अनफोल्ड पाकिस्तान नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ था। इस पॉडकास्ट में मुफ्ती अब्दुल कवि ने ये भी दावा किया कि राखी सावंत ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था। अक्सर विवादों में रहते हैं मुफ्ती अब्दुल कावी मुफ्ती अब्दुल कावी अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ सालों पहले पाकिस्तान की पॉपुलर इन्फ्लूएंसर कंदील बलोच ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि मुफ्ती ने उन्हें मुलाकात करने एक होटल में बुलाया था। जब मुफ्ती ने इसका विरोध किया तो कंदील बलोच ने होटल के कई वीडियोज लीक कर दिए, जिसमें वो कभी सिगरेट मंगवाने तो कभी उन्हें करीब बैठाने की बात करते नजर आए थे। इसके अलावा भी अब्दुल कवि के महिलाओं के साथ कई आपत्तिजनत वीडियोज सामने आते रहते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस 19ः टास्क में वायलेंट हुईं अशनूर कौर:तान्या मित्तल को लकड़ी के पल्ले से मारा, एविक्शन की मांग हुई; 7 दिसंबर को होगा फिनाले
Next Article
स्मृति-पलाश की शादी रुकने के बाद आया युवती का बयान:वायरल चैट वाली लड़की बोली- पलाश से कभी नहीं मिली; कम्पोजर की कजिन ने कहा-शादी की नई डेट जल्द

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment