Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे; आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी

5 months ago

दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक 'वॉर रूम' बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। 'वॉर रूम' एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं। कांग्रेस बोली- मोदी की 'रील' के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया। इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे: ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं... PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है। एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं। …………………………… ये खबर भी पढ़े… 1. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। पूरी खबर पढ़े…. 2. PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया, जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। पूरा खबर पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
दुनियाभर में यूट्यूब की सर्विस डेढ़ घंटे ठप रही:एप खोलने पर 'समथिंग वेंट रॉन्ग' का मैसेज दिखा, रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई
Next Article
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च, रेंज 543km:लेवल-2 ADAS फीचर के साथ शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख, ₹3.99/km रेंट पर खरीद सकेंगे

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment