Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर

2 months ago

अगर आप Phuket जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. थाईलैंड के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल का मुख्य हवाई अड्डा Phuket International Airport फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

एयरपोर्ट बंद

दरअसल, Air India Express की फ्लाइट IX 936 की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आ गई. हार्ड लैंडिंग की वजह से विमान के नोज व्हील को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिसके कारण रनवे को तुरंत बंद करना पड़ा. इस घटना के चलते करीब 20 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है.

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार रनवे को साफ करने और जांच पूरी होने के बाद अगले 3 से 5 घंटे में दोबारा संचालन शुरू किया जा सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करते रहें, क्योंकि रनवे बंद होने के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव संभव है.

फुकेट में प्रसिद्ध द्वीप

थाईलैंड का Phuket सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध द्वीप है. यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, समुद्र तटों और पर्यटन गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता है. ये द्वीप Andaman Sea में स्थित है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है.यहां का नीले पानी और सफेद रेत वाले समुद्र तट बेहद लोकप्रिय हैं. विशेषकर Patong Beach, Kata Beach और Karon Beach जो पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन

Click here to Read More
Previous Article
Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
Next Article
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment