Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अगले साल लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन, लीक्स में अब तक सामने आ चुकी हैं ये बातें

8 months ago

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अगले साल पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है. इसे सितंबर, 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है और यह बुक-स्टाइल डिजाइन में आएगा. ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि ताइवान में टेस्ट प्रोडक्शन के बाद भारत में इसका मास प्रोडक्शन किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि अभी तक फोल्डेबल आईफोन से जुड़ी क्या-क्या जानकारी सामने आ चुकी है.

डिस्प्ले और डिजाइन

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोल्डेबल आईफोन का लुक एक साथ रखे दो आईफोन एयर जैसा होगा. फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9-9.5mm, जबकि अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm हो सकती है. डिस्प्ले की बात करें पूरी तरह अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन 7.8 इंच की हो जाएगी, जबकि कवर स्क्रीन का साइज 5.5 हो सकता है. 

कुल 4 कैमरे होंगे

फोल्डेबल आईफोन के रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ डुअल कैमरा हो सकता है, जबकि फ्रंट में दोनों स्क्रीन पर एक-एक कैमरा दिया जा सकता है. मेन स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. 

टचआईडी कर सकती है कमबैक

फोल्डेबल आईफोन में टचआईडी वापस आ सकती है. अभी आईफोन में फेसआईडी सेंसर मिलता है, लेकिन फोल्डेबल आईफोन में साइड-माउंटेड टचआईडी बटन मिलने की संभावना है. 

कनेक्टिविटी के लिए C2 मॉडम

कनेक्टिविटी के लिए फोल्डेबल फोन में C2 मॉडम दिया जा सकता है. क्वॉलकॉम को रिप्लेस करते हुए कंपनी ने iPhone 16e में C1 मॉडम देकर इसकी शुरुआत की थी. आईफोन एयर में C1X मॉडम लगा है और फोल्डेबल आईफोन में इसका नेक्स्ट जेन वर्जन मिल सकता है.

A20 चिप मिलने के पूरे आसार

चूंकि फोल्डेबल आईफोन अगले साल 18 सीरीज के साथ लॉन्च हो रहा है, ऐसे में यह लगभग तय है कि इसे A20 चिपसेट दिया जाएगा. हालांकि, यह साफ नहीं है कि इसे चिपसेट के स्टैंडर्ड वर्जन से लैस किया जाएगा या प्रो वर्जन से.

12 GB रैम और 1 TB स्टोरेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल आईफोन में 12 GB रैम मिलेगी, जिसे 256 GB, 512 GB और 1 TB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है. 

बड़ी बैटरी

फोल्डेबल आईफोन में ऐप्पल की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 5,500mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है. 

कितनी रह सकती है कीमत?

ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन खरीदने के लिए जेब पर काफी जोर डालना पड़ेगा. इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल के लिक्विड ग्लास डिजाइन को कॉपी कर रहीं एंड्रॉयड कंपनियां, इस कंपनी का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Click here to Read More
Previous Article
किफायती कीमत वाला Moto G67 Power हुआ लॉन्च, Realme 14x 5G से मिलेगी टक्कर, जानें तुलना
Next Article
ऐप्पल के लिक्विड ग्लास डिजाइन को कॉपी कर रहीं एंड्रॉयड कंपनियां, इस कंपनी का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment