Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अचानक महंगे हो गए इन ब्रांड के स्मार्टफोन्स! ग्राहकों को लगा झटका, अभी देखें नई कीमतें वरना बाद में पड़ेगा पछताना

2 months ago

Smartphones Price Hike: भारत में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. देश की चार बड़ी कंपनियों Nothing, OnePlus, Xiaomi और Realme ने अपने कई लोकप्रिय फोन्स की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी कर दी है. यह जानकारी टिप्स्टर Abhishek Yadav के जरिए सामने आई जिसके बाद कीमतों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जांचने पर पता चला कि नई कीमतें अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर लागू हो चुकी हैं. हालांकि कंपनियों की तरफ से अभी तक इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बाजार में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है.

Nothing के फोन हुए सबसे ज्यादा महंगे

Nothing ने अपने कुछ प्रमुख स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. Phone (3a) Lite की शुरुआती कीमत अब पहले से ज्यादा हो गई है. इसी तरह Phone (4a) और उसका Pro वर्जन भी अब ऊंची कीमत पर मिल रहे हैं. खास बात यह है कि Pro मॉडल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे यह प्रीमियम कैटेगरी के और करीब पहुंच गया है.

OnePlus 15 सीरीज की कीमतों में उछाल

OnePlus ने भी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 15 और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं. OnePlus 15 के दोनों वेरिएंट्स अब पहले से कई हजार रुपये महंगे हो चुके हैं. वहीं OnePlus 15R की कीमत में भी सीधा इजाफा किया गया है जिससे यह मिड-प्रिमियम सेगमेंट में और महंगा हो गया है.

Realme ने एक साथ कई फोन्स किए महंगे

Realme ने एक या दो नहीं बल्कि छह स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. हर स्टोरेज वेरिएंट पर लगभग समान बढ़ोतरी की गई है. जिन फोन्स की कीमत बढ़ी है उनमें C सीरीज से लेकर Pro सीरीज तक के मॉडल शामिल हैं. अब इनकी शुरुआती कीमतें पहले के मुकाबले ज्यादा हो गई हैं जिससे बजट और मिड-रेंज यूजर्स को सीधा असर पड़ेगा.

Xiaomi ने भी बढ़ाई Redmi Note सीरीज की कीमत

Xiaomi ने भी अपने लोकप्रिय Redmi Note 15 Pro सीरीज के फोन्स की कीमतों को अपडेट किया है. नई कीमतें अब कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं जिससे यह साफ हो गया है कि बढ़ोतरी लागू हो चुकी है. कुछ हाई-एंड वेरिएंट्स में कीमतों में ज्यादा उछाल देखा गया है.

आखिर क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है बढ़ती लागत. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी और चिपसेट जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसी वजह से कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि Carl Pei ने पहले ही इस स्थिति का संकेत दे दिया था. उन्होंने बताया था कि 2026 में कंपनियों के पास दो ही रास्ते बचेंगे या तो कीमतें बढ़ाएं या फीचर्स कम करें. उनका कहना था कि पहले जैसा “कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल अब लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें:

Census 2027: लॉग-इन से घर की मार्किंग तक... ऑनलाइन ऐसे भरें जनगणना फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस

Click here to Read More
Previous Article
Gemini AI में आने वाले हैं विज्ञापन! अब बदल जाएगा यूजर्स का अनुभव, जानिए पूरी जानकारी
Next Article
NDMA Emergency Alert: क्या 11:41 बजे आपके फोन पर भी बजने लगा सायरन? घबराएं नहीं, यह है 'अलर्ट मैसेज' की वजह

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment