Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान

1 month ago

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बदल गया है. अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक अफगानिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है. वह वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में अफगानिस्तान के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं, लेकिन बुधवार को अचानक उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रहमत शाह को वनडे और टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को वनडे और टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
 
31 साल के हशमतुल्लाह शाहिदी 2022 की शुरुआत में वनडे टीम के कप्तान बने थे और 2023 वनडे विश्व कप व 2025 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के कप्तान रहे. वह अफगानिस्तान की टेस्ट टीम के भी कप्तान थे. शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया था. 

शाहिदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज मैं पूरे सम्मान और सहमति से निजी कारणों की वजह से अपनी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं. एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिये सम्मान की बात थी. मुझे गर्व है कि पूरी ईमानदारी, एकजुटता और प्रतिबद्धता से इसका निर्वाह कर सका." 

उन्होंने आगे कहा, "अल्लाह की मेहरबानी, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों के प्रयासों से हमने इतनी जीत दर्ज की, अहम मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम ऊंचा किया. यह सिर्फ मेरी नहीं, टीम वर्क से मिली उपलब्धि है."

कौन हैं रहमत शाह, जिन्हें अफगानिस्तान टीम की मिली कमान?

33 साल के रहमत शाह एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो 15 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. वह टेस्ट और वनडे दोनों में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते हैं. रहमत शाह ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 128 वनडे मैच और 12 टेस्ट मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 4122 रन हैं. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

Click here to Read More
Previous Article
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
Next Article
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //