Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अबरार काजी और प्रियांशी यादव के शो 'पवित्र रिश्ता' के टाइटल से नाराज हुईं एकता कपूर, पोस्ट में लिखा- ' पवित्रता नहीं है....'

5 months ago

जी टीवी पर जल्द ही एक नया शो लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम पवित्र रिश्ता है. इस शो में प्रियांशी यादव और अबरार काजी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये एकदम फ्रेश जोड़ी है, जो शो में जल्द नजर आएगी. हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस शो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.

क्योंकि, इससे पहले एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता नाम से शो बनाया था. इस सीरियल में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की आइकॉनिक जोड़ी नजर आई थी. आज भी लोग इस शो को देखना बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, अब जब कोई और मेकर पवित्र रिश्ता नाम से शो लेकर आ रहा है तो टाइटल को देख एकता कपूर का गुस्सा फूटा है. एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाली है.

एकता कपूर ने सुनाई खरी-खोटी

एकता ने अपने पोस्ट में लिखा,'जब आप खुद कोई आविष्कार नहीं बना सकते, तो किसी दूसरे रचनाकार की स्थापित रचना पर निर्भर होकर काम करना बहुत खराब नैतिकता, या बौद्धिक दिवालियापन, या फिर दोनों को दर्शाता है. इसमें कुछ भी पवित्र नहीं है.'

अब देखना ये होगा कि क्या एकता कपूर के इस पोस्ट के बाद शो का नाम बदला जाएगा या फिर आने वाले वक्त में वो कोई लीगल एक्शन लेंगी. एकता कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

 ETimes के अनुसार,'मेकर्स ने शो के पहले ही क्लियर कर दिया है कि ये शो पुराने पवित्र रिश्ता का रीमेक नहीं होगा, बल्कि एक बिल्कुल नई और फ्रेश कहानी के साथ आएगा.' बता दें आइकॉनिक टाइटल को बरकरार रखते हुए, इस नए शो की कहानी आधुनिक रिश्तों, इमोशनल टकराव और बदलते सामाजिक समीकरणों को दर्शाएगी. रिपोर्ट के अनुसार इस शो की थीम प्यार, कमिटमेंट और आज के दौर के कपल्स की चुनौतियों के इरद-गिर्द घूमेगी, जिसे रिलेटेबल अंदाज में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-श्रेनु पारिख, करुणा पांडे से लेकर सुम्बुल तौकीर तक के लिए 2025 रहा बेहद खास, 2026 के लिए बनाया ये प्लान

Click here to Read More
Previous Article
'अनुज कपाड़िया के किरदार ...' अनुपमा की गिरी TRP तो गौरव खन्ना ने कह दी ये बात
Next Article
श्रेनु पारिख, करुणा पांडे से लेकर सुम्बुल तौकीर तक के लिए 2025 रहा बेहद खास, 2026 के लिए बनाया ये प्लान

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment