Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अंबाला के 17 वर्षीय अभिजीत इंडियन आइडल में:केजी क्लास में टीचर ने गाना सुना, पापा को फोन कर कहा- इसे रोकना नहीं

6 months ago

हरियाणा में अंबाला के 17 वर्षीय अभिजीत शर्मा ने इंडियन आइडल के 16वें सीजन का गोल्ड टिकट हासिल कर मेन राउंड में जगह बना ली है। ऑडिशन राउंड में अभिजीत ने वो जब याद आए, बहुत याद आए…गाया तो उनकी सुरीली आवाज पर शो की जज सिंगर श्रेया घोषाल बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने कई बार वाह-वाह कहा। शो को विशाल ददलानी और रैपर बादशाह भी जज कर रहे हैं। अभिजीत अभी तक इंडियन आइडल के सभी सीजन में शामिल हुए सबसे कम उम्र के हरियाणवीं हैं। इससे पहले 10वां सीजन नूंह के सलमान अली ने जीता था। अभिजीत का संगीत सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब वह महज साढ़े तीन साल के थे, तभी उनके भीतर की संगीत की लय उभरने लगी थी। केजी क्लास में वह दोस्त को गाना सुना रहे थे, तभी टीचर वहां पहुंच गईं। टीचर ने जैसे ही उनकी आवाज सुनी, वह दंग रह गईं। उन्होंने तुरंत अभिजीत के पिता राजीव शर्मा को फोन किया और कहा- आपका बच्चा बहुत खूबसूरत गाता है, इसे रोकना नहीं, बल्कि आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सिलसिलेवार जानिए अभिजीत के संगीत का सफर... ऑडिशन राउंड में जज ने कहा- तुम्हारी आवाज में आत्मा बसती है अभिजीत का इंडियन आइडल तक का सफर आसान नहीं था। देशभर से हजारों प्रतिभागी इस मंच पर आने के लिए ऑडिशन देते हैं। अभिजीत ने पहले ऑनलाइन ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी आवाज से जजों का दिल जीत लिया। फिर उन्हें मुंबई बुलाया गया, जहां उन्होंने अपनी प्रस्तुति से सबको चौंका दिया। जजों का कहना था कि उनकी गायकी में एक ऐसी मिठास और गहराई है जो सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। मंच पर जजों ने कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसी पक्की गायकी बहुत कम देखने को मिलती है। अभिजीत के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए एक जज ने कहा- तुम्हारी आवाज में आत्मा बसती है, तुम में आने वाले कल का बड़ा स्टार छिपा है। पिता बोले- बेटे को टीवी पर देख आंसू आ गए राजीव ने कहा- जब मैंने पहली बार बेटे को टीवी पर देखा, तो आंखों में आंसू आ गए। उसने न केवल मेरा, बल्कि पूरे अंबाला और हरियाणा का नाम रोशन किया है। अभिजीत हमेशा विनम्र और अनुशासित रहा है। वह रोजाना घंटों रियाज करता है। टीवी शो की व्यस्तता के बावजूद वह अपनी पढ़ाई भी जारी रख रहा है। प्रिंसिपल ने एग्जाम तक शिफ्ट कराए अभिजीत की सफलता की कहानी में उनके परिवार के साथ-साथ एसडी विद्या कॉलेज की प्रिंसिपल नीलइंद्रजीत कौर संधू का भी अहम योगदान रहा है। पिता बताते हैं कि जब अभिजीत इंडियन आइडल की तैयारी कर रहा था, तब प्रिंसिपल ने सहयोग किया। अभिजीत की सुविधा के अनुसार एग्जाम्स शिफ्ट करा दिए जाते थे, ताकि वह अपनी प्रैक्टिस को बिना रुकावट जारी रख सके। 10वां सीजन हरियाणा के सलमान अली ने जीता इंडियन आइडल का 10वां सीजन नूंह जिले के सलमान अली ने जीता था। सलमान एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार कई पीढ़ियों से संगीत से जुड़ा हुआ है। उनके दादा और पिता दोनों ही कव्वाली और लोक संगीत गाते थे। सलमान ने सिर्फ 7 साल की उम्र में मंच पर गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले "सारेगामापा लिटिल चैंप्स" (2008) में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहे। इस शो से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई, लेकिन उन्हें असली सफलता 2018 में इंडियन आइडल सीजन 10 जीतकर मिली।
Click here to Read More
Previous Article
AI फीचर्स के बिना काम नहीं कर पाते सत्या नडेला:कोपायलट के तीन पसंदीदा फीचर्स बताए; कहा- टचस्क्रीन के बाद AI सबसे बड़ा अविष्कार
Next Article
नैनीताल पहुंची उर्वशी रौतेला, फैंस संग खिचवाई सेल्फी:बोलीं- ये मेरा नौनिहाल है, यहां से बचपन की कई यादें जुड़ीं हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment