Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आशा भोसले को लेकर पोती जनाई का इमोशनल पोस्ट:लिखा- मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया; अब सुबह उठकर किसे गले लगाऊं

2 months ago

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। मंगलवार को जनाई ने आशा भोसले के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा, आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी… पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ये तो बस कुछ बातें हैं जो उनकी याद दिलाती हैं, लेकिन जो लोग मेरे साथ इस दर्द को महसूस कर रहे हैं, वो यह याद रखें कि वह जिंदगी और हंसी की असली मिसाल थीं। अगर उन्हें याद करना है, तो उसी रूप में याद करें। वह हम सबको ऊपर से देख रही हैं, खासकर अपने परिवार को और मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्द मेरे पास वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे हमेशा यही वादा किया था। अपनी पोस्ट के अंत में जनाई ने लिखा, मैंने अपने जीवन के प्यार को खो दिया है… और इससे बड़ा दुख दुनिया में कोई नहीं होता। इसलिए आप सबसे गुजारिश है कि जिंदगी को पूरी तरह जिएं और इसी तरह उन्हें याद करें, उनकी जिंदगी का जश्न मनाएं। मैं आपसे प्यार करती हूं, आशा आई… अभी के लिए अलविदा मेरे प्यार। मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ रहेंगी, चाहे कुछ भी हो… बस इंतजार है कि आप फिर लौटें और एक बार फिर मुझे गले लगा लें। दादी के सम्मान पर जताया आभार इससे पहले जनाई ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिनमें आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा हुआ था। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं अभी इमोशन्स से ओवरवेल्म्ड हूं… जब संभव होगा, तब कुछ लिखूंगी, लेकिन इतना जरूर कहना चाहती हूं कि आज और उससे आगे भी बहुत से लोगों ने उनका सम्मान किया और उन्हें इतना प्यार दिया। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। जनाई ने आगे लिखा था कि वह इस सब की पूरी हकदार थीं। मुझे एहसास है कि वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी और ऊपर से सब कुछ देख रही हैं। आशा भोसले का निधन रविवार को हुआ आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तस्वीरें- आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देखें अंतिम दर्शन के दौरान की तस्वीरें-
Click here to Read More
Previous Article
हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी:मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बोले- संगीत जगत का बड़ा नुकसान हुआ
Next Article
'धुरंधर' के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए:ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म; पहले पार्ट ने ₹1307 करोड़, दूसरे ने ₹1718 करोड़ कमाए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment