Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आलिया की फिल्म सलमान की फिल्म से क्लैश नहीं करेगी:बैटल ऑफ गलवान से टक्कर से बचने के लिए अल्फा की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई

5 months ago

आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्मों के बीच होने वाली बॉक्स ऑफिस टक्कर अब नहीं होगी। यह टक्कर अगले साल अप्रैल के महीने में होने वाली थी। आलिया की आने वाली फिल्म अल्फा की रिलीज तारीख बदल दी गई है। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। अब मेकर्स नई रिलीज तारीख जल्द बताएंगे। इस फैसले की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा कि यह फैसला सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से सीधी टक्कर से बचने के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स अब थिएटर कैलेंडर देखकर नई तारीख तय करेगा। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पहले 2 अप्रैल 2026 की तारीख तय थी, लेकिन अब उस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आने वाले कुछ महीनों में नई रिलीज तारीख का ऐलान होगा। यह दूसरी बार है जब अल्फा की रिलीज टली है। इससे पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होनी थी। बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए ज्यादा समय देने के चलते इसकी रिलीज डेट 2 अप्रैल 2026 तय की गई। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल अहम रोल में हैं। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। हाल ही में फिल्म वार 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में अल्फा से जुड़ा एक सीन दिखाया गया था। उस सीन में बॉबी देओल की एंट्री दिखाई गई। सीन में वह एक लड़की के हाथ पर एजेंसी का लोगो लगाते हैं। लड़की पूछती है कि इसका क्या मतलब है। वह जवाब देते हैं कि अल्फा ग्रीक अल्फाबेट का पहला अक्षर है। यह उनके प्रोग्राम का मोटो है। इसका मतलब है, “सबसे पहला, सबसे तेज और सबसे मजबूत।” बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान वहीं सलमान खान स्टारर बैटल ऑफ गलवान की बात करें, तो इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। यह जंग करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया दे रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा:बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज, आर्मी यूनिफॉर्म वाले लुक में बेहद गंभीर दिखे भाईजान
Next Article
'दृश्यम 3' प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजा:मुआवजे की मांग की, कहा- अचानक 'धुरंधर' की सक्सेस सर चढ़ गई है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment