Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आईटेल A100 रिव्यू:प्रीमियम डिजाइन के साथ बिना नेटवर्क कॉलिंग जैसे फीचर, लो बजट में अच्छा ऑप्शन

5 months ago

टेक कंपनी आईटेल ने भारत में बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन A100 पेश किया है। फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है। हमने फोन को एक हफ्ते इस्तेमाल किया है, तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है... इस फोन में सबसे खास 'अल्ट्रा लिंक' फीचर है, जिससे बिना सिम नेटवर्क के भी दूसरे आईटेल फोन पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन खरीदने के बाद 100 दिन के अंदर अगर स्क्रीन डेमेज होती है, तो कंपनी फ्री स्क्रीन रिप्लेस करेगी। डिजाइन और बिल्ड: स्लिम बॉडी और प्रीमियम मैट फिनिश फोन को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और ये मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ आया है, यानी रोजमर्रा के यूसेज में फोन काफी मजबूत है। फोन सिर्फ 8.49mm पतला है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ स्टाइलिश टेक्स्चर दिया गया है। यहां कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन काफी क्लीन रखी गई है। आईटेल A100 में सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी और AC को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है, यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। यह तीन कलर सिल्क ग्रीन, टाइटेनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक में अवेलेबल है। आईटेल A100: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस प्राइस पॉइंट पर बेजल्स और नीचे की चिन औसत ही मिलती है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से इस पर वीडियो देखने का अनुभव अच्छा रहता है। इसमें एपल के आईफोन में मिलने वाले डायनामिक आइलैंड जैसा 'डायनामिक बार' फीचर भी है, जो बैटरी स्टेटस और नोटिफिकेशन की जानकारी स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिखाता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों से आप फुल HD वीडियो 30fps पर शूट कर सकते हैं। इसमें पोर्ट्रेट मोड का ऑप्शन भी है, जो रियर और सेल्फी दोनों में काम करता है। फोटो क्वालिटी इस कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक है। परफॉर्मेंस: यह एक 4G फोन है, जिसमें यूनिसोक T7100 चिपसेट दिया गया है। यह हैवी गेमिंग के लिए तो नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकता है। फोन एंड्रॉएड 15 (गो एडिशन) पर चलता है, जो लाइट एप्स के साथ काफी स्मूथ काम करता है। इसमें स्टॉक डायलर दिया गया है, जिससे आप बिना किसी को पता चले कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। बैटरी: फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो आराम से एक दिन का बैकअप दे देती है। 10W के चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। फाइनल वर्डिक्ट स्टोरेज और कीमत की बात करें तो ये दो वैरिएंट्स में आता है। इसके 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 6,800 और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। अगर आपका बजट ₹7,000 के आसपास है और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो देखने में स्टाइलिश और प्रीमियम हो, जो मजबूत हो और जिसमें लेटेस्ट एंड्रॉएड 15 और बिना शोर वाली कॉल रिकॉर्डिंग मिले। तो आईटेल A100 आपके लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन हो सकता है।
Click here to Read More
Previous Article
मशीनों को इंसानो जैसी आंखें:एक फिल्म ने चीनी इंजीनियर की बदल दी जिंदगी, ऑर्बेक के 3D सेंसर्स ने बदली रोबोटिक्स की किस्मत, अब टार्गेट पर $7.5 ट्रिलियन का मार्केट
Next Article
चैटजीपीटी में सिक्योरिटी अलर्ट:ओपनएआई ने दो स्पेशल मोड लॉन्च किए, बताएगा कब आपका डेटा खतरे में है

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment