Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आईफोन यूजर्स की हुई मौज, अब WhatsApp में मिलेगा ऐप्पल के लिक्विड ग्लास जैसा डिजाइन

7 months ago

पिछले महीने ऐप्पल ने लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ iOS 26 अपडेट रोलआउट की थी. अब मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भी आईफोन यूजर्स के लिए इसी इंटरफेस पर बेस्ड नई डिजाइन अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दी है. इस अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में एक नया विजुअल स्टाइल देखने को मिलेगा. हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई यूजर्स ने ऐप में अपेडेटेड डिजाइन को देखा है. 

डिजाइन में हुआ है यह बदलाव

नई अपडेट आने के बाद WhatsApp के डिजाइन में थोड़ी ट्रांसपेरेंसी आई है. चैट, कॉल और अपडेट्स वाले सेक्शन यानी टैब बार में ग्लास जैसा इफेक्ट नजर आ रहा है और यह ऐप्पल के लेटेस्ट इंटरफेस से मेल खाता है. बता दें कि WhatsApp अपनी डिजाइन लैंग्वेज का iOS इंटरफेस के साथ सामंजस्य बैठाना चाहती है ताकि यूजर्स का अनुभव बेहतर हो और उन्हें स्मूद परफॉर्मेंस मिल सके. 

अभी टेस्टिंग फेज में है अपडेट

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट अभी टेस्टिंग फेज में ही है और इसे सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. कंपनी ने पिछले महीने लिक्विड ग्लास अपडेट का बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट शुरू किया था और अब इसे कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. ऐसे में सभी यूजर्स तक यह अपडेट पहुंचने में कई हफ्तों का भी समय लग सकता है. 

व्हाट्सऐप पर आए ये नए फीचर्स

विजुअल अपडेट्स के साथ-साथ WhatsApp अपने यूजर्स को दूसरे फीचर्स भी उपलब्ध करवा रही है. हाल ही में कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए इन-ऐप ट्रांसलेशन टूल लेकर आई थी. यह टूल AI की मदद से किसी भी मैसेज का यूजर की पसंद की लैंग्वेज में ट्रांसलेशन कर देगा. फिलहाल यह हिंदी, इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, चाइनीज, स्पेनिश, पुर्तगाली, जापानी और कोरियन समेत 21 भाषाओं को सपोर्ट करता है. 

ये भी पढ़ें-

भूकंप से बचाने के लिए गूगल ला रही नया फीचर, यह काम करना हो जाएगा आसान, बच सकेंगी लोगों की जान

Click here to Read More
Previous Article
पार्टनर को सरप्राइज देना है? करवा चौथ 2025 पर ट्रेंड कर रहे हैं ये 6 शानदार गिफ्ट्स
Next Article
पेंसिल से भी पतला होगा Motorola Edge 70, फीचर्स भी आए सामने, जानें कब होगा लॉन्च

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment