Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

77 साल की हेमा मालिनी ने डेढ़ घंटे अभिनय किया...VIDEO:मथुरा में ब्रज रज उत्सव में यशोदा बनीं, माखन चुराने पर कान्हा को डांट लगाई

8 months ago

मथुरा में चल रहे ब्रज रज उत्सव में सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने यशोदा कृष्ण की नृत्य नाटिका का मंचन किया। 77 साल की हेमा मालिनी ने मां यशोदा का किरदार निभाया। बाकी कलाकारों ने बालकृष्ण की माखन चुराने वाली लीला दिखाईं। नृत्य के दौरान उनके हाव-भाव देखते ही बन रहे थे। हेमा मालिनी ने डेढ़ घंटे तक मंच पर अभिनय और डांस किया। इस दौरान हेमा मालिनी की हर भाव मुद्रा और लय देखते ही बन रही थी। उन्हें देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यशोदा और कन्हैया की मनमोहक लीलाएं देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यशोदा बनीं हेमा मालिनी ने खास नृत्य प्रस्तुति के दौरान हरे रंग की साड़ी पहनी थी। भारी आभूषण पहने हुए थे। उन्होंने मंच पर कृष्ण को झूला झुलाया। माखन चुराने पर कान्हा को प्यार से डांट लगाते हुए दिखीं। उनके अभिनय से पूरा माहौल गोकुल की गलियों जैसा हो उठा। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में भावनाओं की चमक दिखी। बता दें कि 2023 में हेमा मालिनी ने मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटक प्रस्तुत किया था। पहले दो तस्वीरें देखिए... संगीत, भाव और रोशनी ने बढ़ाई मंचन की खूबसूरती नृत्य नाटिका की संगीतमय धुनें, शास्त्रीय राग और गीतों के साथ मंच सज्जा ने प्रस्तुति को चार चांद लगा दिए। हर भाव, हर मुद्रा और हर दृश्य पर दर्शक भाव-विभोर होते रहे। हेमा मालिनी ने हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को सराहा हेमा मालिनी ने नाट्य प्रस्तुति से पहले ब्रज रज उत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों को देखा। स्थानीय हस्तशिल्प, हर्बल उत्पाद, पारंपरिक वस्त्रों और ब्रज की सांस्कृतिक झलक वाले सामानों की जानकारी ली। लोक प्रस्तुति और परम्परागत वेशभूषा के साथ स्वागत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की देखरेख में धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव का आयोजन हो रहा है। हेमा मालिनी के पहुंचने पर ब्रज के लोक कलाकारों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी लोक प्रस्तुति देते हुए परम्परागत वेशभूषा के साथ हेमा मालिनी का अभिवादन किया। हस्तशिल्पियों से की बातचीत हेमा मालिनी ने कलाकारों और शिल्पकारों से उनके बनाए उत्पादों की खासियत के बारे में बात की। उनके प्रयासों की तारीफ की। विभिन्न शहरों से अपने उत्पाद के साथ आए हस्तशिल्पी से बातचीत की। सांसद ने कार्यक्रम स्थल पर ब्रज संस्कृति से जुड़े थीम जोन और स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन क्षेत्र को भी देखा। उन्होंने कहा- ब्रज क्षेत्र की कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प देशभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। इनका संरक्षण और प्रचार जरूरी है। उनकी उपस्थिति से उत्सव स्थल पर मौजूद कलाकारों और आगंतुकों में उत्साह का माहौल रहा। नाट्य अभिनय देखने उमड़ी भीड़ उत्सव स्थल पर मंगलवार को भीड़ उमड़ी। इस दौरान ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायाधीश हाईकोर्ट अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, MVDA उपाध्यक्ष एसबी सिंह, परिषद के सीईओ सूरज पटेल, MVDA सचिव आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने पद्मश्री हेमा मालिनी और मुंबई से आए उनके साथी कलाकारों का अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ------------- यह खबर भी पढ़िए... अखिलेश-केशव एक साथ हंसते-बतियाते दिखे:पटना एयरपोर्ट से लखनऊ लौटे; यूजर्स बोले- भाजपा की B टीम सपा क्यों नहीं? राजनीति में धुर विरोधी आपस में कितने मिलनसार होते हैं, ऊपर की तस्वीर सटीक बैठती है। बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए आज, मंगलवार को प्रचार का शोर थम गया। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और सपा मुखिया अखिलेश यादव बिहार में थे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो पटना एयरपोर्ट का है। अखिलेश और केशव एक साथ हंसते-मुस्कुराते हुए निकल रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के नाम पर सड़क:CM करेंगे उद्घाटन; ननिहाल का VIDEO शेयर किया, कहा- वलैतियां दा दोहता आ गया
Next Article
गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग केस में 2 गिरफ्तार:शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए; अब तक 10 पकड़े जा चुके

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment