Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

76,609 करोड़ की बिकवाली के बावजूद विदेशी निवेशकों का भरोसा इन शेयरों पर बरकरार

7 months ago

FIIs investment India 2025: वैश्विक स्तर पर जारी उतार-चढ़ाव और अमेरिका के टैरिफ लगाने के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर मार्केट पर अपना भरोसा कम किया है. इन सब के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत भी लगातार गिर रही है. जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर हो रहा है.

भारतीय बाजार में दबाव बढ़ने से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सितंबर तिमाही में जमकर बिकवाली की है. अगर आंकड़ों की बात करें तो, सितंबर तिमाही में विदेशी निवेशकों ने कुल 76,609 करोड़ रुपए भारतीय बाजार से निकाले. हालांकि कुछ विदेशी निवेशकों ने अब भी भारतीय बाजार पर भरोसा कायम रखा और कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाए.

आंकड़ों से समझे पूरा गणित

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सितंबर तिमाही में कुल 76,609 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की. यह आंकड़ा जून तिमाही के विदेशी निवेशकों के निवेश से लगभग दोगुनी है. विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार पर कम भरोसा दिखा रहे है. खरीदारी करने से ज्यादा वे शेयरों की बिक्री कर रहे है, जिससे शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव हो रहा है.

शुक्रवार 7 नवंबर, 2025 को भी देश के दोनों प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. हालांकि, इन सब के बीच विदेशी निवेशकों ने कुछ कंपनियों के शेयरों पर भरोसा जताया है. विदेशी निवेशकों ने इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और यह 25 प्रतिशत के ऊपर चली गई.

विदेशी निवेशकों ने इन शेयरों पर जताया भरोसा

सितंबर तिमाही में विदेशी निवेशकों की नजर भारतीय शेयर बाजार की कुछ चुनिंदा कंपनियों पर रही. इनमें सबसे आगे यस बैंक का नाम रहा. जहां एफआईआई की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत बढ़कर करीब 44.95 प्रतिशत हो गई. 

इसके अलावा, पैसालो डिजिटल और मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज भी विदेशी निवेशकों की पसंद में शामिल रहीं. पैसालो डिजिटल में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 20 प्रतिशत के पार चली गई, जबकि मेडिअसिस्ट में यह 25.83 प्रतिशत तक पहुंची. 

यह भी पढ़ें: घर में रखी चांदी से भी मिलेगा लोन, आरबीआई ने दी राहत, जानें पूरा नियम

Click here to Read More
Previous Article
SBI ने 100 अरब डॉलर मार्केट कैप छू कर रच दिया इतिहास, अब लक्ष्य ग्लोबल टॉप 10 बैंकों में शामिल होना
Next Article
मजबूत होगी देश की वायु सेना, HAL की अमेरिकी कंपनी के साथ डील; तेजस Mk1A के लिए इंजन की होगी सप्लाई

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment