Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

6mm से भी पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 लॉन्च:​मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाले वाटरप्रूफ फोन में 50MP कैमरा, कीमत ₹72 हजार

6 months ago

टेक कंपनी मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.9mm है, जो पहले वाले मॉडल मोटोरोला एज 60 (7.9mm) से 2.0mm कम है। पतला होने के बावजूद मोटोरोला एज 70 स्मार्टफोन MIL-STD 810H ​मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी ये काफी मजबूत फोन है। ये IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। इसके अलावा फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। मोटोरोला ने मोबाइल को हाल ही में चीन में मोटो X70 एयर नाम से लॉन्च किया था।​​​​​​ डिजाइन: दुनिया के सबसे पतले फोन्स में से एक मोटोरोला एज 70 को एयरक्राफ्ट-ग्रेड के एल्युमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से बचाती है। पीछे के पैनल पर LED फ्लैश के साथ हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड बंप लगा है। ये एज सीरीज का खास लुक देता है। फोन की मोटाई सिर्फ 5.99mm है, जो दुनिया के सबसे पतले फोनों में से एक बनाता है। इसका वजन 159 ग्राम है, इसलिए जेब में रखने पर ये काफी हल्का लगता है। फ्रंट में ग्लास प्रोटेक्शन है और पीछे नायलॉन टेक्सचर्ड फिनिश, जो अच्छी पकड़ देती है। फोन पर उंगलियों के निशान कम लगेंगे। फोन तीन पेनोटोन सर्टिफाइड कलर ऑप्शन- गैजेट ग्रे, लिली पैड और ब्रॉन्ज ग्रीन के साथ पेश किया गया है। इसमें मैट-ग्लॉसी मिक्स फिनिश से प्रीमियम फील मिलेगा। मोटोरोला एज 70: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: मोटोरोला एज 70 में 6.67 इंच की 1.5K स्क्रीन है। इसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। ये pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने वॉटर टच टेक्नोलॉजी लगाई है, इसलिए गीले हाथों से भी टच ठीक काम करेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला एज 70 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर लगा है। ये 120 डिग्री FOV वाले 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। परफॉर्मेंस: मोटोरोला एज 70 को क्वालकॉम के 4 नैनोमीटर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। ये 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम है, जो एप्स को तेज लोड करती है और मल्टीटास्किंग स्मूथ रखती है। स्टोरेज 512GB UFS 3.1 वाली है। बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 4800mAh बैटरी है। कंपनी कहती है कि फुल चार्ज पर 28 घंटे तक वीडियो चल सकती है। बैटरी को 68W फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज कर सकते हो। साथ में 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई और NFC है। गूगल जेमिनी वॉयस कंट्रोल भी मिलेगा। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7 की लेयर दी गई है।
Click here to Read More
Previous Article
2025 हुंडई वेन्यू एन लाइन रिवील, 4-नवंबर को लॉन्च होगी:स्पोर्टी SUV में लेवल-2 ADAS के साथ 70+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स; एक्सपेक्टेड प्राइस ₹11.5 लाख
Next Article
मस्क की स्टारलिंक ने भारत में भर्ती शुरू की:फाइनेंस-अकाउंटिंग की जॉब्स निकाली; 2025 के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलेगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment