Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

216 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बाद रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, 5% तक उछले भाव; जानिए डिटेल

5 months ago

Cohance Lifesciences Block Deal News: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 फरवरी को कोहेन्स लाइफसाइंसेज के शेयरों को लेकर खास हलचल देखने को मिली. एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद कंपनी शेयरों में 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. इस सौदे में करीब 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ है.

जो कंपनी की कुल इक्विटी के करीब 1.82 प्रतिशत हिस्से के बराबर है. इस ब्लॉक डील की कुल वैल्यू करीब 216.3 करोड़ रुपये बताई गई है. आइए जानते हैं, इस ब्लॉक डील और शेयर बाजार में कंपनी शेयरों के प्रदर्शन के बारे में....

216.3 करोड़ रुपये की हुई डील

इस ब्लॉक डील में करीब 216.3 करोड़ रुपये के लगभग 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ है. हालांकि इस बड़े ट्रांजैक्शन के बावजूद खरीदार और विक्रेता के नाम सामने नहीं आए हैं. फिर भी डील की खबर के बाद शेयर में तेजी देखी गई और कारोबार के दौरान आई इस उछाल ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बुधवार को बीएसई पर कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. दिन की समाप्ति के समय शेयर 5.33 प्रतिशत या 16.40 रुपये की तेजी के साथ 324.10 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 341.95 रुपये था. कंपनी शेयरों ने दिन की शुरुआत 315.55 रुपये पर की थी. 52 सप्ताह का हाई लेवल 1328.20 रुपये और 52 सप्ताह का लो लेवल 303.50 रुपये है. 

कंपनी का मार्केट कैप 12,399 करोड़ रुपये है. शेयरों के पिछले 6 महीने के प्रदर्शन की बात करें तो, इनमें करीब 63 फीसदी की गिरावट है. वहीं, पिछले एक महीने में शेयर लगभग 19 प्रतिशत टूट गए हैं. 

कंपनी में प्रमोटर्स की मजबूत पकड़

कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रमोटरों की मजबूत दावेदारी देखने को मिलती है. दिसंबर तिमाही के अंत तक बरह्यांडा लिमिटेड के पास 57.49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. जबकि जूसमिरल होल्डिंग्स लिमिटेड के पास 33.34 प्रतिशत शेयर थे. म्यूचुअल फंड्स के पास 17.36 प्रतिशत और बीमा कंपनियों के पास 3.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड लोगों के लिए काम की खबर; इमरजेंसी के वक्त काम आएंगे ये विकल्प, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा लोन

Click here to Read More
Previous Article
शेयर बाजार गुलजार, 283 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, लेकिन इन स्टॉक्स ने लगाई निवेशकों की लंका
Next Article
Silver Price: चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 8000 रु. से ज्यादा की उछाल, अब आगे क्या होगा?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment