Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    2026 की शुरुआत में Apple करेगा धमाल! iPhone 17e से लेकर MacBook Air M5 तक, इतने प्रोडक्ट्स होने वाले हैं लॉन्च

    3 months ago

    Apple Upcoming Devices: जैसे-जैसे 2025 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है Apple अगले साल की शुरुआत को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 के शुरुआती महीनों में 5 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है जिनमें MacBook Air M5, iPhone 17e और नए iPad मॉडल्स शामिल होंगे.

    2026 Apple के लिए खास साल रहेगा, क्योंकि कंपनी मनाने जा रही है अपना 50वां ऐनिवर्सरी ईयर. मशहूर टेक विश्लेषक Mark Gurman का कहना है कि 2026, Apple के इतिहास का सबसे “महत्वपूर्ण और बदलाव भरा साल” साबित हो सकता है.

    MacBook Air M5

    Apple अपनी लॉन्च सीरीज़ की शुरुआत नए MacBook Air M5 से कर सकता है. यह लैपटॉप कंपनी के नए M5 चिपसेट के साथ आएगा जो पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और बैटरी एफिशिएंट होगा. इसमें AI प्रोसेसिंग की क्षमता और ऑन-डिवाइस कंप्यूटिंग में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. डिज़ाइन हल्का और स्लिम रहेगा लेकिन परफॉर्मेंस में जबरदस्त उछाल मिलेगा.

    iPhone 17e

    नए साल में Apple पेश कर सकता है अपना अगला बजट-फ्रेंडली iPhone 17e जो iPhone 16e का अपग्रेड वर्ज़न होगा. यह मॉडल 6.1-इंच OLED डिस्प्ले और A18 चिप के साथ आएगा. कंपनी इसे एक “Everyday iPhone” के रूप में पेश कर सकती है यानी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स. संभावना है कि यह डिवाइस फरवरी या मार्च 2026 में लॉन्च किया जाएगा.

    नए iPad मॉडल्स

    Apple अपने iPad लाइनअप को भी रिफ्रेश करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी M4 चिप वाला iPad Air और A18 चिप वाला 12th जनरेशन iPad लॉन्च कर सकती है. इन डिवाइसों में बेहतर डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और लंबे बैटरी बैकअप की उम्मीद की जा रही है. साथ ही, कंपनी एक OLED डिस्प्ले वाले iPad Mini पर भी काम कर रही है जो 2026 के अंत तक आ सकता है.

    Smart Home Display और नया Siri AI अपग्रेड

    Apple मार्च से अप्रैल 2026 के बीच अपना पहला Smart Home Display लॉन्च कर सकता है. यह डिवाइस HomeKit, FaceTime और Apple Music को एक साथ कनेक्ट करेगा.

    यह टेबलटॉप और वॉल-माउंट दोनों वर्ज़न में आने की संभावना है, जिससे Apple Smart Home मार्केट में अपनी पकड़ और मज़बूत करेगा. इसी के साथ कंपनी पेश कर सकती है AI-अपडेटेड Siri जो अब Google Assistant और Alexa से मुकाबला करने के लिए ज़्यादा स्मार्ट और कॉन्टेक्स्ट-एवेयर होगी.

    Mac Mini, Mac Studio और नए डिस्प्ले भी लाइन में

    Apple केवल MacBook तक सीमित नहीं रहेगा. खबर है कि Mac Mini और Mac Studio को भी M5 चिप के साथ अपग्रेड किया जाएगा. इसके अलावा, कंपनी नए Apple Displays पर काम कर रही है जो Studio Display और Pro Display XDR के अपग्रेडेड वर्ज़न होंगे. ये 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकते हैं.

    2026 में और क्या-क्या देखने को मिल सकता है?

    2026 के दूसरे भाग में Apple पेश करेगा अपना सबसे बड़ा लॉन्च iPhone 18 Pro जिसमें बड़ा डिजाइन अपग्रेड देखने को मिल सकता है. कंपनी फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रही है, हालांकि उसका प्रोटोटाइप अभी तक सामने नहीं आया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो, iOS 27, macOS 27 और watchOS 27 को WWDC 2026 में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें Apple अपने नए AI फीचर्स को पूरे सिस्टम में इंटीग्रेट करेगा.

    यह भी पढ़ें:

    Instagram या YouTube, किस प्लेटफार्म से होती है ज्यादा कमाई, जानिए दोनों में क्या है फर्क

    Click here to Read More
    Previous Article
    रूम हीटर यूज करते हैं तो इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, लापरवाही की तो गड़बड़ हो जाएगी
    Next Article
    iPhone Air 2 की बड़ी जानकारी हो गई लीक, रियर में होंगे दो कैमरे, जानें कब हो रहा है लॉन्च

    Related प्रौद्योगिकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment