Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

2025 TVS रेडर 125 बाइक भारत में लॉन्च:सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक, शुरुआती कीमत ₹93,800

9 months ago

टीवीएस मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर कंप्यूटर बाइक रेडर के दो नए अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। इसमें TFT DD नया टॉप वैरिएंट है, जो SX वैरिएंट से ऊपर है, वहीं SXC DD को iGo वैरिएंट से ऊपर रखा गया है। इन्हें कई नए फीचर्स और बदलाव के साथ इसे पेश किया है। नए वैरिएंट्स में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक सेटअप और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। TFT DD वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 93,800 रुपए और SXC DD वैरिएंट की कीमत 95,600 रुपए रखी गई है। बाइक अब 7 वैरिएंट और 12 कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। इस कीमत पर, SXC DD, iGo वैरिएंट से 3300 रुपए महंगा है, और TFT DD, SX वैरिएंट से 1100 रुपए महंगा है। TVS रेडर 125 के नए वैरिएंट का मुकाबला हीरो एक्स्ट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉर्नेट से होगा। 2025 टीवीएस रेडर: वैरिएंट वाइस प्राइस टीवीएस रेडर में नया क्या? 1. डुअल डिस्क ब्रैक के साथ ज्यादा चौड़े टायर: कंपनी ने बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। इनमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और 240mm के रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बेस वैरिएंट में आगे और पीछे दोनों तरफ 130mm के ड्रम ब्रेक मिलते हैं। राइडिंग के लिए इसमें दोनों साइड 17-इंच अलॉय व्हील लगे हैं। इसमें पहले ज्यादा चौड़े टायर्स मिलेंगे। फ्रंट में 90/90-17 और रियर में 110/80-17 साइज के टायर हैं। दोनों वैरिएंट्स नए रेड कलर में आएगा, जिसमें ग्रे हाइलाइट्स हैं, जो काफी स्टाइलिश लगता है। 2. बूस्ट मोड में 5.8 सेकेंड में 0-60kmph की स्पीड: कंपनी ने बाइक के नए वैरिएंट्स को बूस्ट मोड के साथ पेश किया है, जो iGO असिस्ट टेक्नीक पर बेस्ड है। बूस्ट मोड एक्टिवेट होने पर इसमें 0.55Nm का अतिरिक्त टॉर्क मिलता है, जो 11.75nm तक पहुंच जाता है। इससे यह तेजी से ओवरटेक कर सकती है। कंपनी का दावा है कि रेडर 125cc बाइक सेगमेंट में सबसे तेज बाइक है, जो 5.8 सेकेंड में 0-60kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही दोनों वैरिएंट्स में iGo वैरिएंट वाली स्टॉर्ट/स्टॉप टेक्नीक का भी इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक के माइलेज को बेहतर करता है। 3. टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस असिस्ट फीचर्स: रेडर के SXC DD वैरिएंट में नेगेटिव LCD कंसोल है, जबकि TFT DD में TFT कंसोल मिलता है। दोनों कंसोल में कॉल/SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस असिस्ट है। TVS ने 'फॉलो मी हेडलैंप' भी जोड़ा है, यानी बाइक बंद करने के बाद भी हेडलाइट कुछ सेकंड तक चालू रहेगी। ये डार्क पार्किंग में रास्ता ढूंढने में मदद करेगा। इसमें सीट के नीचे छोटा स्पेस, और फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा साइलेंट स्टार्टर, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और इंजन कट-ऑफ फंक्शन के साथ साइड-स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। बाइक में कंफर्ट राइडिंग के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क और पीछे डुअल शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं। 10% ज्यादा माइलेज देगी बाइक परफॉर्मेंस के लिए रेडर iGO में 125CC का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो iGO असिस्ट के साथ 7500rpm पर 11hp की पावर और 6000rpm पर 11.75Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। TVS का दावा है कि iGO टेक्नोलॉजी से रेडर का माइलेज 10% तक बढ़ा है।
Click here to Read More
Previous Article
200MP मैन कैमरा वाला वीवो का पहला स्मार्टफोन V60e लॉन्च:AI फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी, शुरुआती कीमत 29,999
Next Article
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च:SUV's में कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ नया इंटीरियर डिजाइन, शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment