Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

188 चेज करने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

4 months ago

19 जनवरी, सोमवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने जलवा बिखेरा है. दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है, उसने तान्जानिया को 329 रनों से हरा दिया है. वहीं पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से मात दी है. ये मौजूदा विश्व कप में दोनों टीमों की पहली जीत है.

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया महारिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 397 रन बनाए थे. कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने 108 रन बनाए, वहीं जेसन राउल्स ने नाबाद 125 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पॉल जेम्स ने 18 गेंद में 46 रन बनाए.

इसके जवाब में तान्जानिया की पूरी टीम 68 रनों पर ऑलआउट हो गई और 329 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी और वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 2002 में केन्या को 430 रनों से हराया था. इस बड़ी जीत के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D की टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

पाकिस्तान ने भी जीत का खाता खोला

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 37 रनों से हार मिली थी. मगर उसने दूसरे मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप में जीत का खाता खोला है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड की टीम 187 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में पाकिस्तान को 188 रनों का लक्ष्य हासिल करने में 43 ओवर लगे. एक समय ऐसा लगा कि स्कॉटलैंड ने अपनी पारी में 30-40 रन और बनाए होते तो पाकिस्तान हार भी सकता था. इस जीत से पाकिस्तान ने ग्रुप C की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है.

Click here to Read More
Previous Article
टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बांग्लादेश को बहुत बड़ा झटका, पाई-पाई को तरसेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी!
Next Article
विराट-रोहित के दीदार को तरसेंगे फैंस, अगले मैच की तारीख का खुलासा; जानिए अब कब खेलेंगे

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment