Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस

1 month ago

Job News: जीवन में पहली बार नौकरी करने का अनुभव ही अलग होता है. हर नौकरी करने वाला व्यक्ति इस बात से सहमत होगा कि नौकरी करना कोई छोटी बात नहीं है. हालांकि, कई बार कुछ ऐसे भी केस सामने आते हैं, जिनमें कंपनी गलतफहमी या किसी दूसरी वजह से अपने कर्मचारी को अचानक निकाल देती है. ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, यहां एक कर्मचारी को सिर्फ 1.95 डॉलर (लगभग 180 रुपये) के बिस्किट के पैसे न देने के शक में नौकरी से निकाल दिया गया. हालांकि, इस मामले की सच्चाई कुछ और ही थी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिका के केंटकी स्थित फोर्ड के ट्रक प्लांट में 60 साल के कुर्ट क्रोम नाम का एक व्यक्ति पिछले 11 साल से काम कर रहा था. उन्होंने एक दिन सेल्फ-चेकआउट मशीन से बिस्किट खरीदा, लेकिन तकनीकी दिक्कत की वजह से कंपनी को लगा कि उन्होंने बिस्किट के पैसे नहीं दिए और बिना पैसे दिए ही बिस्किट निकाल लिया है, जिसके बाद कंपनी ने शख्स पर आरोप लगाते हुए उसे नौकरी से तुरंत निकाल दिया, लेकिन कुछ समय बाद शख्स की सच्चाई कंपनी को पता चली. 

ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?

कैसे पता चली सच्चाई?

बता दें कि जब कुछ समय के बाद शख्स के बैंक रिकॉर्ड की जांच की गई तो उससे यह पता चला कि उसने बिस्किट बिना पैसे दिए नहीं लिया था, बल्कि 1.95 डॉलर का भुगतान सफलतापूर्वक हो चुका था, जिसके बाद कंपनी ने शख्स को दोबारा नौकरी पर वापस आने के लिए कहा.  

कर्मचारी ने कंपनी के खिलाफ उठाया कदम

कर्मचारी ने फोर्ड और फूड सर्विस कंपनी अरामार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया. इस मामले में उनके वकील ने कहा कि जब पैसे दे दिए गए थे और रिकॉर्ड भी मौजूद था, उसके बाद चोरी का आरोप लगाकर नौकरी ने निकालना नहीं चाहिए था. फिलहाल कर्मचारी का वकील दोनों कंपनी को कानूनी नोटिस भेजने की तैयार में है.

क्या कर्मचारी दोबारा नौकरी पर लौटा? 

कंपनी ने शख्स को सिर्फ नौकरी पर दोबारा लौटने का ही प्रस्ताव नहीं दिया, बल्कि करीब 28 लाख रुपये की बकाया सैलरी देने को भी कहा, लेकिन इसके बावजूद भी कुर्ट क्रोन ने नौकरी पर आने से मना कर दिया. इस पर कुर्ट का कहना था कि बिना किसी जांच के उन पर चोरी का आरोप लगाया गया. साथ अपनी बात तक रखने का मौका नहीं दिया. 

कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप भी अपनी कंपनी में लगी सेल्फ-चेकआउट मशीन से कोई सामान ले रहे हैं तो ट्रांजैक्शन करने के बाद मैसेज जरूर चेक कर लें.
  • अगर मशीन में एरर दिखाई देता है पहले स्टाफ को बुला लें, दोबारा ट्रांजैक्शन करने की गलती न करें.
  • रसीद और बैंक से जुड़े ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड को संभालकर रखना चाहिए.
  • पहले चेक कर लें कि पेमेंट हो गई है, तभी सामान लेकर जाए.

जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?

Click here to Read More
Previous Article
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
Next Article
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //