Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

10 साल बाद शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी अंगूरी भाभी:शुभांगी अत्रे ने रिप्लेसमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं पूरी तरह तैयार हूं

11 months ago

7

0

टीवी के पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' में 10 साल बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शो में 10 साल से अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने शो को अलविदा कह दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं लेकिन 10 साल पहले शुभांगी ने उन्हें रिप्लेस किया था। अब खबरों की माने तो फिर से इस रोल में शिल्पा शिंदे की वापसी हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा- 'मैंने हमेशा मिसेज कोहली से कहा था कि शो में मेरा सफर आन, बान और शान से शुरू होगा और वैसे ही खत्म होगा। मैं इससे अच्छे फेयरवेल की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है, उसमें उलझने का कोई मतलब नहीं है। मैं इसे एक आशीर्वाद के रूप में देखती हूं। क्योंकि एक आर्टिस्ट के रूप में, मैं नए किरदारों को तलाशना चाहती हूं। यहां से निकलने के बाद फिर से काम की तलाश करूंगी। लाइफ में इतना कुछ देखने के बाद, अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं और सिर्फ अपनी बेटी और काम पर फोकस कर रही हूं।' शुभांगी ने आगे कहा- ‘10 साल जिस शो का हिस्सा रही हूं, उसे छोड़ना इमोशनल कर रहा है। शो छोड़ना घर छोड़ने जैसा है। शूट के आखिरी दिनों में काफी इमोशनल हो गई थी। अंगूरी का किरदार मेरे लाइफ का हिस्सा बन गया था। मैं इस शो की शुक्रगुजार हूं क्योंकि इसने मुझे बहुत कुछ दिया है।’ शुभांगी ने शो में शिल्पा शिंदे की वापसी पर भी बात की। उन्होंने कहा- ‘मैं अब इस रिप्लेसमेंट गेम को खत्म कर रही हूं। मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने इस शो को 9-10 महीने में छोड़ दिया था। उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे वो न्यूबॉर्न बेबी सौंपकर गई हैं। आज वो बच्चा 10 साल का हो गया है। अब मैं इसे वापस कर रही हूं। मैंने 10 साल तक उसे वैल्यू और संस्कार दिए। मैं शिल्पा शिंदे और पूरी टीम को इस शो के 2.0 वर्जन के लिए ऑल द बेस्ट कहूंगी।’ शुभांगी ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद 'कस्तूरी' में मेन लीड में नजर आईं। इस शो से शुभांगी को काफी पॉपुलैरिटी मिली। 'भाबी जी घर पर हैं' शो से जुड़ने से पहले शुभांगी 'दो हंसों का जोड़ा' शो में भी नजर आई थीं। साल 2016 से वो 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थीं।
Click here to Read More
Previous Article
पलाश-स्मृति की शादी, मां बोली- बेटा-बहू दोनों इमोशनल स्ट्रेस में:पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा-स्मृति के पिता की तबीयत के कारण रुकी शादी
Next Article
सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया:50 करोड़ रुपए का मुआवजा और बच्चों की कस्टडी मांगी, 15 साल बाद शादी में आई दरार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment