Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

10 कंपनियों की गाड़ियां आज से 6% तक महंगी:मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने से लिया फैसला, एथर के ई-स्कूटर भी ₹3000 तक महंगे हुए

5 months ago

नए साल की शुरुआत के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें हुंडई, मर्सीडीज बेंज, JSW-MG, निसान, रेनो, BYD, होंडा, BMW, एथर और BMW मोटर्राड शामिल हैं। सभी कंपनियों ने कीमत बढ़ाने का लगभग एक सा कारण दिया है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ट्रांसपोर्टेशन खर्च (लॉजिस्टिक्स) में इजाफे के चलते उन्हें दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस साल मिली GST-2.0 कटौती के मुकाबले यह बढ़ोतरी काफी कम है, जिससे गाड़ियां अब भी सितंबर से पहले के मुकाबले सस्ती ही रहेंगी। बता दें कि ऑटो मोबाइल कंपनियां हर साल 1 जनवरी और वित्तीय वर्ष की शुरुआत (1 अप्रैल) से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाती हैं। हुंडई की सभी 13 कारें 0.6% तक महंगी हुईं हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। हुंडई की कारों के दाम 0.6% तक बढ़ गए हैं। कच्चे माल की बढ़ती लागत और माल ढुलाई के खर्च में हुई बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, लेकिन नई कीमतें कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल सभी 13 मॉडल्स पर अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से लागू होंगी। मर्सिडीज-बेंज: 2.68 लाख रुपए तक बढ़ें दाम लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने अपने सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि यूरो के मुकाबले रुपए की कमजोरी और इनपुट कॉस्ट बढ़ने से यह कदम उठाना पड़ा है। मर्सिडीज GLS की कीमत करीब 2.68 लाख रुपए बढ़ेगी, जबकि ई-क्लास के लिए 1.83 लाख रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। BMW: 3% की बढ़ोतरी, सितंबर के बाद फिर बढ़ाए BMW ने सितंबर 2025 में ही अपनी कार कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी ने फिर से गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती मटेरियल लागत और रुपये की गिरती वैल्यू को जिम्मेदार बताया है। इस बढ़ोतरी से 3 सीरीज की कारों पर करीब 1.85 लाख रुपए का असर पड़ेगा। यह बदलाव भारत में ही बनने वाले (CKD) और बाहर से मंगवाए जाने वाले (CBU) दोनों तरह के मॉडल्स पर लागू होगा। JSW MG: ईवी और पेट्रोल-डीजल सभी महंगे MG मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमत में 2% तक इजाफा किया है। इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। इस फैसले के बाद एमजी विंडसर ईवी की कीमत में 37,000 रुपए और कॉमेट ईवी में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी है। कंपनी ने इसे बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और व्यापक आर्थिक दबावों का नतीजा बताया है। निसान: 3% तक महंगी हुई मैग्नाइट निसान इंडिया अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV ग्रेवाइट को मार्च में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कंपनी ने मौजूदा कारों के दाम 3% तक बढ़ा दिए हैं। इससे निसान मैग्नाइट की कीमत में 17,000 से 32,000 रुपए तक बढ़ गई है। बता दें कि इस साल GST में कमी के कारण मैग्नाइट के दाम 1 लाख रुपए तक कम हुए थे, जिसका फायदा अब थोड़ा कम हो गया है। रेनो और होंडा: मिड-साइज कारों पर भी पड़ेगा असर रेनो ने अपनी क्विड, ट्राइबर और काइगर की कीमतों में 2% तक का इजाफा किया है। इस बदलाव के बाद क्विड का टॉप मॉडल 6 लाख रुपए और ट्राइबर 8.55 लाख रुपए के पार जा सकती है। वहीं, होंडा (Honda) ने भी बढ़ती लागत के कारण जनवरी से कीमतें बढ़ाने की पुष्टि की है, हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक आंकड़े नहीं बताए हैं। BYD: इलेक्ट्रिक सेडान सीलाएन 7 हुई महंगी चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD अपनी इलेक्ट्रिक सेडान सीलाएन 7 के दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कीमतों में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी। लेकिन, जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2025 तक कार बुक की है, उन्हें पुरानी कीमतों पर ही डिलीवरी दी जाएगी। 3000 रुपए तक महंगे होंगे Ather के स्कूटर एथर एनर्जी ने घोषणा की है कि नए साल से उसके सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी कंपनी की पूरी लाइन-अप पर लागू होगी, जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाला रिज्टा और परफॉर्मेंस स्कूटर 450X भी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि डॉलर महंगा होने से कच्चे माल और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की लागत बढ़ गई है, जिसका असर कीमतों पर पड़ा है। BMW की बाइक खरीदना 6% तक महंगा हुआ लग्जरी टू-व्हीलर मेकर BMW मोटोर्राड ने आज से अपनी पूरी बाइक रेंज की कीमतों में 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह डॉलर और यूरो के मुकाबले रुपये की गिरावट और बढ़ती लागत को बताया गया है। BMW की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कीमतों में यह इजाफा पूरे पोर्टफोलियो पर होगा। इसमें भारत में टीवीएस (TVS) के साथ मिलकर बनाई जाने वाली एंट्री-लेवल बाइक्स G 310 RR और इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 भी शामिल हैं। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स जैसे R 1300 GSA और सुपरबाइक M 1000 RR के दाम भी बढ़ गए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
पुरानी EV के लिए कंपनियां ला रही बायबैक गारंटी:5 साल बाद भी 60% तक रीसेल वैल्यू मिलेगी; बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी का भी फायदा
Next Article
AC-फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान 10% तक महंगे हो सकते हैं:BEE स्टार रेटिंग के नए नियम आज से लागू, कॉपर की बढ़ती कीमतों का भी असर

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment